Search

 
 
 

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा, लोस चुनाव में 370 सीट जीतकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें

 
 New Delhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में 370 सीट जीतने के लिए जी-जान से जुट जायें. कहा कि इस लक्ष्य को हासिल कर पार्टी के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मोदी ने कहा,370 सीट हमारे लिए आंकड़ा नहीं है

प्रधानमंत्री ने यह बात यहां भारत मंडपम में राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले हुई भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही. पदाधिकारियों की बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे महत्वपूर्ण बात यह कही कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में 370 सीट जीतना है. तावड़े के अनुसार मोदी ने कहा,370 सीट हमारे लिए आंकड़ा नहीं है. यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को श्रद्धांजलि होगी.

हर बूथ पर पिछले चुनाव के मुकाबले 370 अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य

उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अगले सौ दिन तक जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया. तावड़े ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बैठक में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों को लेकर कहा कि उम्मीदवार भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का फूल होगा. उनके अनुसार, प्रधानमंत्री ने आगामी चुनाव में हर बूथ पर पिछले चुनाव के मुकाबले 370 अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के लिए निर्धारित किया है.

विपक्ष अगले चुनाव में तू-तू, मैं-मैं की राजनीति करेगा

उन्होंने कहा कि इसके अलावा पहली बार मतदान के पात्र युवाओं को पार्टी के कार्यकर्ता 2014 से पहले के भारत और 2014 के बाद के भारत का फर्क बतायें. उन्होंने कहा कि विपक्ष अगले चुनाव में तू-तू, मैं-मैं की राजनीति करेगा लेकिन भाजपा को विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर आगे बढ़ना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही