Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने समुद्र में डुबकी लगाई, प्राचीन द्वारका शहर में भगवान कृष्ण की पूजा की, मोरपंख भेंट किये

Advertisement
Advertisement
पुरातत्वविदों ने पानी के नीचे छिपे द्वारका शहर के बारे में बहुत कुछ लिखा है. हमारे धर्मग्रंथों में भी द्वारका के बारे में कहा गया है कि यह सुंदर द्वारों और दुनिया की चोटी जितनी ऊंची इमारतों वाला शहर था. Ahmedabad : गुजरात दौरे गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को द्वारका के पंचकुई समुद्र तट पर स्कूबा डाइविंग की. पीएम मोदी ने समुद्र में डुबकी लगाई. साथ ही उन्होंने समुद्र के नीचे द्वारका में भगवान कृष्ण की पूजा की और उनकी प्यारी चीज मोरपंख भेंट किये. यह घटना पीएम मोदी ने खुद एक जनसभा में लोगों को सुनाई,                        ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

समुद्र की गहराई में डुबकी लगाई तो वहां दिव्यता अनुभव की

उन्होंने सभा में आये लोगों को बताया कि जब उन्होंने समुद्र की गहराई में डुबकी लगाई तो वहां उन्होंने दिव्यता अनुभव की. उन्होंने भगवान के सामने सिर झुकाया. पीएम ने कहा कि वे समुद्र के अंदर एक मोरपंख भी ले गये थे, जिसे उन्होंने भगवान कृष्ण के चरणों में अर्पित कर दिया.

समुद्र की गहराई में गया, प्राचीन द्वारका शहर के दर्शन किये

पीएम मोदी के अनुसार उन्होंने जिन पलों का अनुभव किया, वे हमेशा उनके साथ रहेंगे. कहा, मैं समुद्र की गहराई में गया और प्राचीन द्वारका शहर के दर्शन किये. पुरातत्वविदों ने पानी के नीचे छिपे द्वारका शहर के बारे में बहुत कुछ लिखा है. हमारे धर्मग्रंथों में भी द्वारका के बारे में कहा गया है कि यह सुंदर द्वारों और दुनिया की चोटी जितनी ऊंची इमारतों वाला शहर था.

प्राचीन द्वारका शहर के अवशेषों को छूने के लिए उत्सुक था.

पीएम मोदी ने कहा कि भगवान कृष्ण ने स्वयं इस शहर को बनाया था. मैं हमेशा वहां जाने और प्राचीन द्वारका शहर के अवशेषों को छूने के लिए उत्सुक था. मैं तृप्त हूं आज भावनाओं का दशकों पुराना सपना आज पूरा हो गया.जान लें कि पीएम मोदी ने आज रविवार को मुख्य भूमि और बेट द्वारका को जोड़ने वाले लगभग 2.32 किलोमीटर लंबे देश के सबसे लंबे केबल आधारित पुल सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया. ये सेतु ओखा से बेट द्वारका को जोड़ेगा. इससे द्वारकाधीश के दर्शन आसान हो जायेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही