Search

 
 
 

पीएम मोदी ने त्रिवेणी संगम में लगायी आस्था की डुबकी, पूजा-अर्चना भी की

 
LagatarDesk :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगायी और पूजा अर्चना की. वे नाव में सवार होकर अरैल घाट पहुंचे और मंत्रोच्चारण के बीच गंगा स्नान किया. इस दौरान पीएम ने भगवा रंग के कपड़े पहने थे और उनके गले व हाथ में रुद्राक्ष की माला थी. इसके बाद त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना की. पीएम ने आरती भी की. इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहे. https://twitter.com/PTI_News/status/1887017743314247769

राज्यपाल, सीएम सहिच अन्य ने बमरौली एयरपोर्ट पर पीएम का किया स्वागत 

इससे पहले पीएम मोदी का विमान बमरौली एयरपोर्ट पहुंचा. जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वे यहां से हेलिकॉप्टर से डीपीएस के हैलिपैड पहुंचे. यहां से उनका काफिला अरैल के वीआईपी घाट पहुंचा. इसके बाद पीएम मोदी वोट से गंगा स्नान के लिए संगम पहुंचे. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही