Search

चुनावी मौसम में पीएम मोदी असम, बंगाल दौरे पर, असम में एक लाख 6 हजार भूमिहीनों को जमीन के पट्टों की सौगात

 NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को असम और पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं.  पीएम मोदी सबसे पहले असम पहुंचे. बता दें कि असम में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम का यह दौरा बेहद अहम करार दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शिवसागर में 1.06 लाख जमीन के पट्टों के वितरण कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका स्वागत किया. पीएम ने असम के शिवसागर में एक लाख 6 हजार असम के भूमिहीन लोगों को जमीनों का पट्टा दिया.  इस मौके पर पीएम ने वहां एक जनसभा में भारत माता की जय के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की.  कहा कि धरती हमारी माता के समान हैं. पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने भूमिहीनों को जमीन देने में कोई रुचि नहीं दिखाई थी.

आपका प्यार मुझे बार-बार असम की धरती पर खींच लाता है

पीएम ने कहा, असम में जब हमारी सरकार बनी तो उस समय भी यहां करीब-करीब 6 लाख मूल निवासी परिवार, जिनके पास जमीन के कानूनी कागज नहीं थे. लेकिन सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में यहां की सरकार ने आपकी इस चिंता को दूर करने के लिए गंभीरता के साथ काम किया. असम में जब हमारी सरकार बनी तो उस समय भी यहां करीब-करीब 6 लाख मूल निवासी परिवार जिनके पास जमीन के कानूनी कागज नहीं थे.

बोडो समझौते, बिजली-पानी इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी का  जिक्र  

पीएम ने इसके साथ ही बोडो समझौते, बिजली-पानी इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी का भी जिक्र किया. कहा कि  आपका प्यार मुझे बार-बार असम की धरती पर खींच लाता है, असम के मूल निवासियों से जुड़ी खुशियों में शामिल होने आया हूं. असम की आत्मीयता मेरा सौभाग्य है. पहले की सरकारों को कोई चिंता नहीं थी.  असम सरकार ने लोगों की चिंता दूर की है. पीएम मोदी ने  ऐतिहासिक बोडो समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि  अब असम का एक बहुत बड़ा हिस्सा शांति और विकास के मार्ग पर लौट आया है. समझौते के बाद हाल में बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के पहले चुनाव हुए, प्रतिनिधि चुने गये. अब बोडो टेरिटोरियल काउंसिल विकास और विश्वास के नये प्रतिमान स्थापित करेगी.

तेल और गैस से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर  40 हजार करोड़  का निवेश

कहा कि असम में तेल और गैस से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर बीते वर्षों में 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया गया है. उन्होंने कहा, 5 साल पहले तक असम के 50 प्रतिशत से भी कम घरों तक बिजली पहुंची थी, जो अब करीब 100 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है.  जल जीवन मिशन के तहत बीते 1.5 साल में असम में 2.5 लाख से ज्यादा घरों में पानी का कनेक्शन दिया गया है. इन मोर्चों पर असम में अभूतपूर्व काम किया गया है. इस क्रम में  मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया. कहा कि नेताजी के आदर्श एक मजबूत, दृढ़ और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे.

पीएम मोदी कोलकाता में पराक्रम दिवस समारोह  की अध्यक्षता करेंगे

जान लें कि पीएम मोदी कोलकाता पहुंचेंगे. वे विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में शाम करीब पांच बजे से पराक्रम दिवस समारोह के उद्दाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे. बता दें कि इस कार्यक्रम में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया है.  ममता और पीएम मोदी दोनों एक मंच पर होंगे. इससे पहले पीएम ने ट्वीट कर स्वतंत्रता सेनानी को याद किया और लिखा, महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//