Search

 
 
 

गिरिडीह में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 
Giridih :  पीएम नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को कोडरमा संसदीय क्षेत्र के बिरनी प्रखंड के पेशम स्थित अडवार मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. कार्यक्रम को लेकर भव्य पंडाल तैयार किया गया है. वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. एसपीजी ने सुरक्षा की कमान संभाली है. गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक कुमार शर्मा सुरक्षा व्यवस्था के साथसाथ विधि व्यवस्था में जुटे हैं. जानकारी के अनुसार पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के लिए पांच आईपीएस, 30 डीएसपी, 50 इंस्पेक्टर, 300 सब इंस्पेक्टर और 1400 जवानों को तैनात किया गया है.

चरगो में बनाये गये हैं तीन हैलीपेड 

सभा स्थल से लगभग 3.5 किमी दूरी पर स्थित चरगो में तीन हैलीपेड बनाये गये हैं. यहां हेलीकाप्टर की ट्रायल लेंडिग भी की गयी है. पीएम हेलिपैड से सभास्थल तक जायेंगे. हेलिपैड स्थल पर एसपीजी व पुलिस प्रशासन के अधिकारी अलग-अलग तरीके से जांच कर रहे हैं. हेलिपैड स्थल से लेकर सभा स्थल तक सड़क के किनारे मिट्टी गिरायी गयी है अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस समेत तमाम व्यवस्था की गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही