Search

पीएम मोदी आज बिहार के अररिया और मुंगेर में, राहुल गांधी कर्नाटक के विजयपुरा और बेल्लारी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे

 New Delhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को बिहार के अररिया और मुंगेर संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. उधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कर्नाटक के विजयपुरा और बेल्लारी में जनसभा करेंगे.   भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई द्वारा सोशल मीडिया मंच एक्स’पर जारी एक पोस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज अररिया व मुंगेर में क्रमशः दोपहर 12.45 और 2.45 बजे अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे.                         ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

अररिया में  तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है

अररिया, बिहार की उन पांच लोकसभा सीटों (अन्य चार खगडिया, झंझारपुर, सुपौल और मधेपुरा) में से एक है जहां तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है. अररिया में भाजपा के मौजूदा सांसद प्रदीप कुमार सिंह का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के शाहनवाज आलम से है. मुंगेर की बात करें तो वह बिहार की उन पांच लोकसभा सीटों (अन्य चार बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर और उजियारपुर) में से एक है जहां चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है.

मुंगेर में  राजग  उम्मीदवार ललन सिंह का  मुकाबला राजद प्रत्याशी बाहुबली अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनिता से है

मुंगेर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का   मुकाबला राजद प्रत्याशी बाहुबली अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनिता से है.  जान लें कि बिहार में राजग में शामिल भाजपा 17 सीटों, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू 16 सीटों, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच सीट तथा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक-एक सीट पर आपसी तालमेल के साथ चुनाव लड़ रहे हैं.

12 बजे राहुल विजयपुरा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शुक्रवार को कर्नाटक के विजयपुरा और बेल्लारी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. खबरों के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दोपहर साढ़े 12 बजे विजयपुरा (बीजापुर) में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.  इसके बाद वह बेल्लारी के लिए उड़ान भरेंगे जहां वह साढ़े तीन बजे एक और जनसभा में बोलेंगे.  ये दोनों लोकसभा क्षेत्र राज्य के उन 14 क्षेत्रों में शामिल हैं, जहां सात मई को मतदान होना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment