Search

 
 
 

पीएम मोदी एक मार्च को धनबाद आएंगे, निगम ने शुरू की 8 लेन सड़क की सफाई

 
Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक मार्च को संभावित धनबाद दौरे की तैयारी युद्घ स्तर पर चल रही है. पीएम के कार्यक्रम को लेकर नगर निगम ने सफाई के साथ-साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान भी शुरू कर दिया है. सोमवार को 8 लेन सड़क स्थित मेमको मोड़ से बिरसा मुंडा पार्क तक साफ-सफाई की गई. इसके साथ ही मेमको मोड़ से बिरसा मुंडा पार्क तक सड़क की दोनों ओर अवैध रूप से बनीं दुकानों को तोड़ा गया. निगम की टीम ने अवैध गुमटी को भी जब्त कर लिया है.जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री 8 लेन पर रोडशो कर सकते हैं. इसके बाद वह बरवाअड्डा में जनसभा को संबोधित करेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pm-laid-online-foundation-stone-of-underpass-at-kankani-railway-gate/">धनबाद

: कनकनी रेलवे फाटक पर अंडरपास का पीएम ने किया ऑनलाइन शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही