Search

 
 
 

11 फरवरी को रांची आएंगे पीएम मोदी, जनजाति सम्मेलन में होंगे शामिल

 
Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को रांची आयेंगे। 11 फरवरी को रांची में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से जनजाति सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस सम्मेलन में देश के सभी राज्यों से आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि शामिल होंगे. भाजपा एसटी मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया गया है. मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दे दी है. मोर्चा की ओर से रांची के प्रभात तारा मैदान में जनजाति सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसमें पीएम जनजाति समाज के साथ सीधा संवाद भी कर सकते हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री 14 नवंबर को रांची आये थे और 15 नवंबर को खूंटी में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसे भी पढ़ें- गणतंत्र">https://lagatar.in/53-police-officers-and-personnel-including-ips-prabhat-kumar-anoop-birthare-will-be-honored-on-january-26/">गणतंत्र

दिवस पर IPS प्रभात कुमार,अनूप बिरथरे समेत 53 अफसर और कर्मी होंगे सम्मानित
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही