Search

 
 
 

4 फरवरी को सिंदरी आएंगे पीएम मोदी, करेंगे हर्ल का उद्घाटन : बाबूलाल मरांडी

 
Sindri (Dhanbad) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धनबाद आगमन आगामी 4 फरवरी को तय माना जा रहा है. इसकी पुष्टि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हर्ल सिंदरी महाप्रबंधक कार्यालय में शनिवार को अपने विशेष दौरा के दौरान कही. उन्होंने कहा कि आगामी 4 फरवरी को प्रधानमंत्री हर्ल सिंदरी प्रोजेक्ट पहुंचेंगे और इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हर्ल प्रबंधन व स्थानीय सांसद पशुपतिनाथ सिंह और सिंदरी विधायक की पत्नी तारा देवी से चर्चा की जा रही है. इस दौरान प्रधानमंत्री धनबाद के बरवड्डा से झारखंड में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे. इसको लेकर भी तैयारी की जा रही है. हर्ल दौरा के दौरान झारखंड के बाबूलाल मरांडी, धनबाद सांसद पीएन सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, सिंदरी विधायक की पत्नी तारा देवी, निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा नगरीय जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा, विनय सिंह सहित सिंदरी व धनबाद के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-with-the-help-of-prakashtra-portal-police-caught-seven-cyber-criminals/">गिरिडीह

: प्रतिबिंब पोर्टल की मदद से पुलिस ने सात साइबर अपराधियों को धर दबोचा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही