Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी आज उज्जैन में महाकाल मंदिर में पूजा करेंगे, महाकाल लोक का उद्घाटन करेंगे

Ujjain : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार शाम उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. मंदिर कॉरिडोर 856 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. प्रधानमंत्री आधिकारिक तौर पर मेगा कॉरिडोर के उद्घाटन को प्रतीकात्मक रूप से शिवलिंग का अनावरण करेंगे. बता दें कि महाकाल लोक के भव्य प्रवेश द्वार नंदी द्वार के नीचे `मोली` (पवित्र) धागों से ढका एक बड़े आकार का शिवलिंग रखा गया है. जानकारी के अनुसार कॉरिडोर की लंबाई 900 मीटर से ज्यादा है. यहां 108 बलुआ पत्थर से तैयार स्तंभ बनाये गये हैं. इसके शीर्ष पर त्रिशूल डिजाइन किया गया है. यह भगवान शिव की मुद्रा में है. इसके अलावा यहां देवता की कलात्मक मूर्तियों के साथ-साथ शिव पुराण की कहानियों को दर्शाने वाले 53 प्रबुद्ध भित्ति चित्र भी लगाये गये हैं.

मोदी शाम 5 बजकर 25 मिनट पर महाकाल मंदिर पहुंचेंगे.

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार दोपहर 3:35 बजे अहमदाबाद हवाईअड्डे से रवाना होंगे. वे शाम साढ़े 4 बजे इंदौर हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे. इंदौर से वे हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे जो शाम 5 बजे उज्जैन के हेलीपैड पर उतरेगा. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मोदी शाम 5 बजकर 25 मिनट पर महाकाल मंदिर पहुंचेंगे. यहां पूजा करेंगे. शाम 6 बजकर 25 मिनट से शाम 7 बजकर 5 मिनट के बीच राष्ट्र को महाकाल लोक समर्पित करेंगे. उसके बाद मोदी कार्तिक मेला मैदान में एक सार्वजनिक समारोह में हिस्सा लेंगे. मोदी उज्जैन से रात करीब साढ़े 8 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे और वहां से रात करीब 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

बड़ी संख्या में कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे.

केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है . उन्होंने ट्वीट किया. जय महाकाल उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 11 अक्टूबर को करेंगे. साथ ही रेड्डी ने ट्विटर पर एक अन्य वीडियो भी शेयर किया, जिसमें कॉरिडोर की मूर्तियां, भित्ति चित्र और अन्य स्ट्रक्चर नजर आ रहे हैं. इससे पूर्व मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दी थी कि महाकाल लोक` के उद्घाटन के लिए व्यापक व्यवस्था की गयी है. बताया कि पीएम मोदी अपने काफिले के साथ महाकालेश्वर मंदिर परिसर में जायेंगे और पूजा करेंगे. उसके बाद वह नंदी द्वार जायेंगे और कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. वे कॉरिडोर से यात्रा भी करेंगे. इस अवसर पर बड़ी संख्या में कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे.

कैलाश खेर एक विशेष गीत...जय श्री महाकाल, एक शिव स्तुति प्रस्तुत करेंगे

खबरों के अनुसार कार्तिक मेला मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर एक विशेष गीत...जय श्री महाकाल, एक शिव स्तुति प्रस्तुत करेंगे. जान लें कि महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. यहां साल भर भक्तों का तांता लगा रहता है. मोदी की यात्रा से पहले उज्जैन को बड़ी संख्या में लैंप पोस्ट्स पर रंगीन झंडों से सजाया गया है. सड़कें और फ्लाईओवर रोशनी से सजाये गये हैं, जिसमें हरि फाटक फ्लाईओवर भी शामिल है. ये नये कॉरिडोर की वजह से सेल्फी पॉइंट बन गया है. बता दें कि शहर में सात अक्टूबर से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जा रहे हैं, जिसमें एक लेजर शो, राम घाट पर रामलीला और क्षिप्रा नदी के तट पर दैनिक महाआरती शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही