Search

 
 
 

रोजगार मेला में 46 स्थानों पर पीएम मोदी बांटेंगे 51,000 नियुक्ति पत्र

 
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती किये जाने वाले कर्मचारियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी. पीएमओ के मुताबिक रोजगार मेला देशभर में 46 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा. नए कर्मचारी डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे.

रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता

पीएमओ ने कहा कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है. उम्मीद है कि यह आगे रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा. प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, नवनियुक्त कर्मचारियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है, जहां कहीं से किसी भी उपकरण से सीखने के प्रारूप के तहत 680 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं.
इसे भी पढ़ें – [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही