Search

 
 
 

पीएम मोदी रांची में डेढ़ घंटे तक करेंगे रोड शो, किये जा रहे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 
Ranchi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (10 नवंबर) को राजधानी रांची में डेढ़ घंटे तक रोड शो करेंगे. पीएम मोदी का रोड शो ओटीसी ग्राउंड से लेकर रातू रोड चौक तक होगा. इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं. पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी लगातार इस मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं जहां पर भी किसी भी प्रकार की खामियां पायी जा रही है, उसे दुरुस्त करने का निर्देश भी दे रहे हैं. पीएम मोदी के रोड शो कार्यक्रम को लेकर एसपीजी की टीम शुक्रवार की सुबह ही रांची पहुंच गयी है. वहीं झारखंड पुलिस मुख्यालय भी पीएम मोदी के रोड शो में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 11 आईपीएस अधिकारी तैनात करेगा.

शाम 4.55 बजे में शुरू होगा रोड शो

पीएम मोदी के शिड्यूल के अनुसार, वो रविवार को दिन के 12 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वह एयरपोर्ट से ही बोकारो के लिए रवाना हो जायेंगे. प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर दिन के 12.45 बजे बोकारो हेलीपैड पर उतरेगा. वहां चंदनकियारी विधानसभा में वह दोपहर 1.45 बजे तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. 1.55 पर प्रधानमंत्री बोकारो से गुमला के लिए रवाना हो जायेंगे. 3.05 बजे पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर गुमला में लैंड करेगा. प्रधानमंत्री वहां भी चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद शाम 4.15 में रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लौट आयेंगे. इसके बाद वह रांची में रोड शो करेंगे. पिस्का मोड़ स्थित ओटीसी मैदान से प्रधानमंत्री का रोड शो 4.55 बजे शुरू होगा. रोड शो लगभग 2.5 किमी रातू रोड चौराहा तक होगा. लगभग डेढ़ घंटे रांची में रुकने के बाद 6.35 बजे प्रधानमंत्री का विशेष विमान रांची से प्रस्थान कर जायेगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही