Search

 
 
 

पीएम मोदी ओटीसी ग्राउंड से रातू रोड चौक तक करेंगे रोड शो, SPG की टीम पहुंची रांची

 
Ranchi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 10 नवंबर को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. यहां राजधानी रांची में वो रोड शो करेंगे. पीएम मोदी का रोड शो कार्यक्रम ओटीसी ग्राउंड से रातू रोड चौक तक होगा. इसको लेकर एसपीजी की टीम शुक्रवार की सुबह रांची पहुंच गयी है. वहीं रांची पुलिस भी पीएम के आगमन और रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रही है. ढाई किलोमीटर तक होने वाले इस रोड शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक ना हो, इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं. रांची डीआईजी, एसएसपी, सिटी डीएसपी, कोतवाली डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं.

रोड शो को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारी शुरू

पीएम मोदी के रोड शो के मार्ग में कितने ऊंचे भवन हैं, कहां कितने फोर्स की तैनाती की जानी है, कहां बैरिकेडिंग लगेगी और रोड शो के दौरान किस मार्ग को ब्लॉक किया जाना है, इस दिशा में पुलिस मुख्यालय और रांची पुलिस के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है. इसके अलावा संबंधित कार्यक्रम को लेकर रेंज डीआईजी के स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को लेकर कितने अफसरों व जवानों की जरुरत है, इसका भी आकलन किया जा रहा है. इसी के आधार पर पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बलों की मांग की जायेगी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही