हर एक पंचायत में एक करोड़ रूपया का बनेगा सामुदायिक भवन- सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश और हजारीबाग का भी हुआ कायाकल्प- जयंत सिन्हा Hazaribagh: हजारीबाग को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है. 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे. पटना से रांची ट्रेन का परिचालन होगा. ये ट्रेन हजारीबाग टाउन स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी. महज 6 घंटा 30 मिनट में पटना से रांची तक का सफर पूरा होगा. यही नहीं इंटरसिटी एक्सप्रेस भी बहुत जल्द शुरू होगा. रांची से कोडरमा, कोडरमा से रांची ट्रेन का परिचालन होगा. इस बात की जानकारी हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने दी. उन्होंने कहा कि वर्षों से हजारीबाग की लोगों की जो मांग थी वह पूरी हुई है. देश की सबसे तेज ट्रेन का परिचालन का लाभ हजारीबागवासियों को मिलने जा रहा है. उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन में अगर सफर करेंगे तो ऐसा महसूस होगा कि आप लंदन और पेरिस में जो सुविधा आम जनता को मिलती है, वह मिल रही है. ट्रेन मेड इन इंडिया है. हजारीबाग से रांची महज 2 घंटे और हजारीबाग से पटना 3 घंटा 30 मिनट में सफर पूरा होगा. वहीं आने वाले दिनों में वंदे भारत स्लीपर भी आ रहा है. इसका भी लाभ हजारीबाग वासियों को मिलेगा. यह दो ट्रेन के अलावा कई अन्य ट्रेन आने की भी संभावना है. इसे भी पढ़ें :भूली">https://lagatar.in/criminals-shot-a-woman-in-bhuli/">भूली
में अपराधियों ने एक महिला को मारी गोली, हालत गंभीर
में 800 छात्र 1 या 2 नंबर से फेल, विरोध में जैक कार्यालय का घेराव
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ssss-2-8.jpg"
alt="" width="600" height="340" />
में अपराधियों ने एक महिला को मारी गोली, हालत गंभीर
मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में हजारीबाग का हुआ कायाकल्प- सांसद
जयंत सिन्हा ने हजारीबाग में प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के सफर में हजारीबाग को कई सौगात मिले हैं. जिसमें पतरातू पावर स्टेशन है, जहां 40 हजार करोड़ों रुपया का निवेश होने जा रहा है. वहां से 4000 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा. इससे हजारीबागवासियों को लाभ मिलेगा. प्लांट 2024 के मार्च तक पूरा होने की संभावना है. इसमें लगभग 6 हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा. अक्षय पात्र का काम भी चल रहा है, जिसमें 1 लाख बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन मिलेगा. भिखारी मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनकर तैयार हो रहा है. साईं स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स में हॉकी के लिए स्टेडियम तैयार किया जा रहा है. डीएमएफटी फंड से आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल समेत कई क्षेत्रों में खर्चा किया जा रहा है.हर एक पंचायत में एक करोड़ रुपए से बनेगा सामुदायिक भवन
वहीं हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने एक बड़ी जानकारियां भी दी कि हजारीबाग के हर एक पंचायत में डीएमएफटी फंड से ₹1 करोड़ रूपया का सामुदायिक भवन बनेगा. जिसमें शादी, क्लब, जिम ,कैरम खेलने के लिए जगह, महिलाओं के बैठक करने की जगह समेत कई सुविधा उपलब्ध होगी. डीएमएफटी फंड से हजारीबाग को 150 करोड़ रूपया मिल रहा है.देश का दूसरा ट्राइबल ऑफ स्टडी सेंटर का जल्द होगा उद्घाटन
वहीं सांसद ने कहा कि ट्राइबल ऑफ स्टडी सेंटर का भवन तैयार हो चुका है. यह देश का दूसरा ट्रेवल स्टडी सेंटर बनेगा. पूरे जिले में सड़क का जाल बिछा रहा है. आने वाले दिनों में सुपर हाईवे बनेगा जो बनारस और कोलकाता को जोड़ेगा. हजारीबाग से कोलकाता 4 घंटे में और बनारस 3 घंटे में पहुंचेंगे. इसके अलावा चान्हो से बगोदर में भी सड़क बन रहा है, जिससे ट्रैफिक समस्या का समाधान होगा. उन्होंने कहा कि इन 9 साल में देश का कायाकल्प हुआ है तो हजारीबाग का भी कायाकल्प हुआ है. इसे भी पढ़ें :11वीं">https://lagatar.in/800-students-failed-in-11th-by-number-1-or-2-siege-of-jacks-office-in-protest/">11वींमें 800 छात्र 1 या 2 नंबर से फेल, विरोध में जैक कार्यालय का घेराव
9 साल में धारा 370 हुआ समाप्त, सेना को किया गया दुरुस्त
जयंत सिन्हा ने कहा कि केंद्र की बात की जाए तो धारा 370, सेना को दुरुस्त करना, 2nd एयरक्राफ्ट कोरियर, रफाल, 200 करोड़ टीकाकरण, भोजन ,किसान सम्मान निधि ,एयरपोर्ट सरकार ने आम जनता को दिया है. जीएसटी और बैंक को दुरुस्त किया गया है. उत्पादन शक्ति को प्रोत्साहित किया जा रहा है.alt="" width="600" height="340" />
Leave a Comment