Search

पीएम मोदी आज कर्नाटक को 16,000 करोड़ की सौगात देंगे, विश्व के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन करेंगे

Bengaluru : खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को कर्नाटक में 16,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ पहुंचेंगे. यहां. श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन पर पीएम मोदी विश्व के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन करेंगे.

1507 मीटर लंबे  प्लेटफॉर्म को बनाने में  20 करोड़  की लागत आयी

जानकारी के अनुसार 1507 मीटर लंबे इस प्लेटफॉर्म को बनाने में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत आयी है. गया है. इसे दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म बताया जा रहा है. इस प्लेटफॉर्म के नाम की इंट्री गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी हो गयी है. जान लें कि हुबली रेलवे स्टेशन कर्नाटक के दूसरे सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल है. यह स्टेशन हुबली से बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और गोवा को जोड़ता है. इसे भी पढ़ें : आरएसएस">https://lagatar.in/annual-meeting-of-all-india-pratinidhi-sabha-of-rss-begins-in-panipat-haryana/">आरएसएस

की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक हरियाणा के पानीपत में शुरू

इस साल पीएम मोदी का कर्नाटक का यह छठा दौरा है.

पीएमओ के अनुसार आज रविवार दोपहरलगभग 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी मांड्या में प्रमुख सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इस क्रम में लगभग सवा 3 बजे वे हुबली-धारवाड़ में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. जानकारी के अनुसार इस साल पीएम मोदी का कर्नाटक का यह छठा दौरा है. यह भी जान लें कि राज्य में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे भी पढ़ें :  पांच">https://lagatar.in/four-passengers-returned-safely-to-earth-from-space-after-five-months-the-vehicle-landed-in-the-gulf-of-mexico/">पांच

माह बाद अंतरिक्ष से धरती पर सुरक्षित लौटे चार यात्री, मेक्सिको की खाड़ी में उतरा यान

मोदी  बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे

पीएम मोदी आज बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. एक्सप्रेसवे 8480 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. यह 118 किलोमीटर लंबा है. यातायात चालू हो जाने से बेंगलुरु-मैसूर के बीच यात्रा का समय तीन घंटे से घटकर सिर्फ 75 मिनट हो जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp