Search

पीएम मोदी आज 70 हजार युवाओं को सौपेंगे नियुक्ति पत्र, 43 जगहों पर लगेगा रोजगार मेला

 NewDelhi :  ‘रोजगार मेला’ पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्‍त करीब 70,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेगे. पीएम यह नियुक्ति पत्र आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देंगे. इस दौरान वह लोगों को भी संबोधित करेंगे. इस अवसर पर देशभर में 43 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा. (पढ़ें, रामगढ़">https://lagatar.in/registry-of-17-acres-of-land-in-ramgarh-case-related-to-mutation-will-be-investigated/">रामगढ़

की 17.18 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री- म्यूटेशन से जुड़े मामले की होगी जांच)

इन विभागों में की गयी हैं नयी भर्तियां

बता दें कि रोजगार मेले के तहत केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों के साथ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नयी भर्तियां की जा रही हैं. वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और रक्षा मंत्रालय में नई भर्ती की गयी हैं. इसके अलावा राजस्व विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय एवं परिवार कल्याण, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, गृह मंत्रालय सहित कई विभागों में युवाओं को नवनियुक्‍त किया गया है.
इसे भी पढ़ें : Ground">https://lagatar.in/ground-report-every-house-tap-water-scheme-started-dying-in-ranchi-even-before-its-completion/">Ground

Report: पूर्ण होने से पहले ही रांची में दम तोड़ने लगी हर-घर, नल-जल योजना

युवाओं को सरकारी नौकरियां देना रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले के पहले चरण की शुरुआत की थी. इसका उद्देश्य
10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देना है. अब तब कई चरणों में लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं. इस साल जनवरी में पीएम ने सरकारी विभागों में नवनियुक्‍त 71 हजार कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे. नवंबर 2022 में आयोजित रोजगार मेले के दौरान विभिन्न पदों पर चयनित 71 हजार युवाओं को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे गये थे. इसके पहले भी रोजगार मेले के माध्यम से लगभग 75 हजार नये लोगों को नियुक्ति पत्र दिये गये थे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार रोजगार मेला देश में रोजगार सृजन को सर्वोच्‍च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता की दिशा में एक बड़ा कदम है.
इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/13-june-read-shubham-sandesh-for-big-news-of-the-country-and-the-world-including-jharkhand/">जमीन

घोटाला में बड़ी कार्रवाई, सवालों में रामगढ़ डीसी, नीति आयोग को भाया ISM का आइडिया, लोग पूछ रहे प्रशासन से सवाल समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//