Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी आज शाम रायसीना डायलॉग का उद्घाटन करेंगे, चीफ गेस्ट इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी भारत पहुंचीं

NewDelhi : रायसीना डायलॉग के 8वें संस्करण का शुभारंभ आज से दिल्ली में शुरू हो रहा है. रायसीना डायलॉग 4 मार्च तक चलेगा. इस कॉन्फ्रेंस में 100 देश के रिप्रेजेंटेटिव शामिल होने वाले हैं. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6:30 बजे करेंगे. डायलॉग की चीफ गेस्ट इटली की प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलोनी आज दिल्ली पहुंची. बता दें कि मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं. अक्टूबर 2022 में प्रधानमंत्री बनने के बाद वे पहली बार भारत आयी हैं. खबर है कि दोनों नेताओं के बीच पॉलिटिकल, डिफेंस, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एनर्जी और हेल्थ के मुद्दों पर मंथन हुआ. इसे भी पढ़ें : त्रिपुरा">https://lagatar.in/bjp-in-tripura-return-of-bjp-alliance-in-nagaland-possibility-of-hung-assembly-in-meghalaya/">त्रिपुरा

में भाजपा, नगालैंड में BJP गठबंधन की वापसी तय, मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार

जियॉर्जिया मेलोनी को राष्ट्रपति भवन में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया

दिल्ली के हैदराबाद हाउस में इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की.जान लें कि हैदराबाद हाउस जाने से पूर्व राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की PM जियॉर्जिया मेलोनी का हाथ मिलाकर स्वागत किया. जियॉर्जिया मेलोनी को राष्ट्रपति भवन में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/decision-of-supreme-court-appointment-of-cec-ec-will-be-done-on-advice-of-committee-of-pm-leader-of-opposition-and-cji/">सुप्रीम

कोर्ट का अहम फैसला, पीएम, विपक्ष के नेता और CJI की समिति की सलाह पर होगी CEC- EC की नियुक्ति

रायसीना डायलॉग में 100 से ज्यादा देश होंगे शामिल

विदेश मंत्रालय के अनुसार रायसीना डायलॉग 2023 में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. इनमें मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख, सैन्य कमांडर, उद्योग के कप्तान, टेक्नोलॉजी लीडर, सामरिक मामलों के विशेषज्ञ, शिक्षाविद, पत्रकार, रणनीतिक मामलों के जानकार शामिल हैं.

रायसीना डायलॉग का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है

रायसीना डायलॉग विदेश मंत्रालय ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया जाता है. जानकारों का कहना है कि पिछले आठ सालों में रायसीना डायलॉग का प्रभाव अलग-अलग क्षेत्रों पर लगातार बढ़ रहा है. इस समारोह की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेजर ग्लोबल कॉन्फ्रेंस के रूप में हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही