Search

त्रिपुरा, नगालैंड,मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी आज कार्यकर्ताओं-नेताओं से रूबरू होंगे

NewDelhi : त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पीएम मोदी आज गुरुवार शाम 8 बजे भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओ-नेताओं को संबोधित करेंगे. खबर है कि पीएम चुनाव में भाजपा की प्रदर्शन पर चर्चा करेंगे. अभी तीनों राज्यों में वोटों की गिनती जारी है. कुछ सीटों पर नतीजे आ गये हैं. तीनों राज्यों के नतीजों से खुश भाजपा ने वहां की जनता को बधाई दी है. इसे भी पढ़ें : SC">https://lagatar.in/adani-welcomed-the-scs-decision-by-tweeting-wrote-the-truth-will-come-out/">SC

के फैसले का अडानी ने Tweet कर स्वागत किया, लिखा, सच सामने आयेगा… शेयरों में उछाल

नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत मिलना तय

नतीजों की जो तस्वीर अभी सामने आयी है, उसके अनुसार नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत मिलना तय नजर रहा है. दोनों राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार है और पार्टी यहां फिर सत्ता में वापसी करती दिख रही है. नगालैंड की बात करें तो भाजपा गठबंधन को 36 सीटों और त्रिपुरा में 34 सीटों पर बढ़त है. मेघालय में NPP 25 सीटों पर आगे है. नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा के सत्ता में वापसी करने की तस्वीर लगभग साफ हो गयी है. जीत की खुशी में भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी हैं. केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पीएम मोदी का काम लोगों तक पहुंच रहा है. उत्तर पूर्व राज्यों में भाजपा की जीत की वजह यही है. इसे भी पढ़ें :  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-inaugurate-raisina-dialogue-this-evening-chief-guest-italian-prime-minister-arrives/">पीएम

मोदी आज शाम रायसीना डायलॉग का उद्घाटन करेंगे, चीफ गेस्ट इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी भारत पहुंचीं

मेघालय और त्रिपुरा में बीजेपी का वोट शेयर घटा

भाजपा के वोट शेयर की बात करें तो नगालैंड में वोट शेयर बढ़ा है. मेघालय और त्रिपुरा में पार्टी का वोट शेयर कम हुआ है. 2018 में नगालैंड में भाजपा का वोट शेयर 15.4% था, जो 2023 में बढ़कर 16.38 हो गया. मेघालय में भाजपा का वोट शेयर 2018 में 9.7% था, यह 2023 में घट कर 7.63 प्रतिशत हो गया. त्रिपुरा में भाजपा का वोट शेयर पांच सालों में 43.4प्रतिशत से घटकर 39.63 प्रतिशत हो गया है.

माणिक साहा जीते, सर्टिफिकेट लिया

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने टाऊन बारदोवली सीट से करीब 1300 वोटों से जीत दर्ज की है. जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद साहा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं. साहा बोले- हमने पहले भी कहा था कि भाजपा एक बार फिर बहुमत से सरकार बनायेगी. हालांकि हम अधिक सीटों की उम्मीद कर रहे थे और चुनाव के बाद समीझा करेंगे कि ऐसा क्यों नहीं हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp