LagatarDesk : पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीच में ही सऊदी अरब दौरा छोड़कर भारत लौटने का फ़ैसला किया है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, पीएम ने सऊदी अरब की अपनी आधिकारिक यात्रा को छोटा करने का फैसला लिया है. वे आज (मंगलवार) रात को ही भारत के लिए रवाना होंगे. पहले उनका भारत लौटने का कार्यक्रम बुधवार रात का था, लेकिन बुधवार सुबह तक वो अपने देश आ जाएंगे. कश्मीर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने सऊदी अरब में रात्रिभोज कार्यक्रम में भी भाग नहीं लिया.
सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़कर PM मोदी लौट रहे भारत
Last Updated: Apr 22, 2025 12:00 AM (IST)