Search

 
 
 

पीएम मोदी मंगलवार को करेंगे एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरुआत

 
Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के शहडोल में राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 का शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य, जनजातीय कार्य, आयुष मंत्रालय और देश के 17 राज्यों के प्रतिनिधि ऑनलाइन शामिल होंगे. पीएम सिकल सेल ऑपरेशन गाइडलाइन का अनावरण, नेशनल सिकल सेल पोर्टल एवं डैश बोर्ड का भी शुभारंभ करेंगे. साथ ही सिकल सेल मेनुअल का भी अनावरण होगा. पीएम के कार्यक्रम को लेकर झारखंड में भी तैयारियां की गई हैं. रांची जिले के कांके प्रखंड के कोकदोरो स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से मंगलवार को अभियान की शुरुआत होगी. कार्यक्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और परिवहन मंत्री चंपई सोरेन शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/modi-will-gift-5-vande-bharat-express-to-the-country-including-hatia-patna-on-june-27/">पीएम

मोदी 27 जून को हटिया- पटना समेत देश को देंगे 5 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही