Search

 
 
 

पीएम मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं, सैन्यकर्मियों को भी सेना दिवस की भी बधाई दी

 
NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग भाषाओं में मकर संक्रांति, माघ बीहू और पोंगल की देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. साथ ही सभी की अच्छी सेहत के साथ जीवन में सुख और समृद्धि की भी कामना की. मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि साधना-ध्यान और दान-पुण्य की पवित्र परंपरा से जुड़े पावन पर्व मकर संक्रांति की ढेरों शुभकामनाएं. प्रकृति के इस उत्सव पर उत्तरायण सूर्यदेव से कामना है कि वे देश के मेरे सभी परिवारजनों को सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें.

मोदी ने सेना दिवस पर सैन्यकर्मियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना दिवस के अवसर पर सैनिकों को बधाई दी. कहा कि राष्ट्र की रक्षा करने और देश की संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने में उनका अथक समर्पण उनकी बहादुरी का प्रमाण है. `एक्स` पर पोस्ट कर कहा कि सेना दिवस पर, हम अपने सैन्यकर्मियों के असाधारण साहस, अटूट प्रतिबद्धता और बलिदान का सम्मान करते हैं. हमारे राष्ट्र की रक्षा करने और हमारी संप्रभुता को बनाये रखने में उनका अथक समर्पण उनकी बहादुरी का प्रमाण है. वे ताकत और प्रतिरोध क्षमता के स्तंभ हैं.

एम करियप्पा आज ही के दिन बने थे भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ 

गौरतलब है कि साल 1949 में आज ही के दिन भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर के स्थान पर तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ बने थे. इसीलिए हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है. करियप्पा बाद में फील्ड मार्शल बने थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही