Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने मेरठ में औघड़नाथ मंदिर में पूजा की,  मेजर ध्यानचंद यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी

Advertisement
Advertisement
Lucknow : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को मेरठ पहुंचे. उन्होंने विश्वविख्यात खेल उपकरणों का उत्पादन करने वाले मेरठ को बड़ी सौगात दी. बता दें कि यहां  पीएम मोदी ने दोपहर एक बजे मेजर ध्यानचंद यूनिवर्सिटी की  आधारशिला रखी.  पीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उपस्थित थे. जानकारी  के अनुसार विश्वविद्यालय करीब 92 एकड़ जमीन पर बनेगा. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी सड़क मार्ग से मेरठ पहुंचे.  खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने से पहले प्रधानमंत्री ने मेरठ के काली पलटन मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने मेरठ के शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन भी अर्पित किये. इसे भी पढ़ें : WHO">https://lagatar.in/who-director-confident-corona-epidemic-will-end-in-2022-conditions-apply/">WHO

डायरेक्टर को भरोसा, 2022 में हो जायेगा कोरोना महामारी का अंत, शर्ते लागू…

700 करोड़ रुपये की लागत से विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है

खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के बाद प्रधानमंत्री ने प्रदेश भर से आये खिलाड़ियों के साथ संवाद किया. प्रधानमंत्री से मिलने वालों में ओलंपियन और पैरा ओलंपियन खिलाड़ी शामिल थे. इनमें नोएडा के जिलाधिकारी और पैरा ओलंपियन सुहास एलवाई भी  थे. जान लें कि सरधना कस्बे के कैली गांव में लगभग 700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है.  इससे पूर्व पीएम मोदी रविवार सुबह 11.35 बजे आर्मी हेलीपैड पर पहुंचे. यहां अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि दी.  पीएम ने 12.15 बजे  औघड़नाथ मंदिर में पूजा की. इसे भी पढ़ें :  CDS">https://lagatar.in/bad-weather-caused-cds-rawats-helicopter-crash-preparing-to-submit-the-report-to-the-air-force-chief/">CDS

रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश की वजह खराब मौसम !  रिपोर्ट वायुसेना प्रमुख को सौंपे जाने की तैयारी  

 यूनिवर्सिटी में  सिंथेटिक हॉकी ग्राउंड, फुटबॉल ग्राउंड होंगे

क हॉकी ग्राउंड, फुटबॉल ग्राउंड, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी के मैदान होंगे. इसके अलावा लॉन टेनिस कोर्ट, जिमनेजियम हॉल, सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, स्विमिंग पूल, और एक साइक्लिंग वेलोड्रोम समेत अत्याधुनिक खेल सुविधाएं होंगी.  साथ ही एक हॉल भी  होगा जिसमें निशानेबाजी, स्क्वैश, जिम्नास्टिक, तीरंदाजी, कैनोइंग और कयाकिंग समेत अन्य सुविधाएं भी होंगी. खबर है कि यूनिवर्सिटी में 540 महिला और 540 पुरुष खिलाड़ियों समेत कुल 1,080 खिलाड़ी एक साथ प्रशिक्षण ले सकेंगे. इसे भी पढ़ें : ड्रग्स">https://lagatar.in/akali-leader-bikram-majithia-who-is-on-the-run-in-drugs-case-was-seen-bowing-his-head-at-the-golden-temple/">ड्रग्स

मामले में फरार चल रहे अकाली नेता बिक्रम मजीठिया स्वर्ण मंदिर में माथा टेकते हुए नजर आये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही