Search

महिला आरक्षण पर पीएम मोदी की अपील, नारीशक्ति की भावनाएं आहत न हों, पक्ष में वोट करें

पीएम मोदी ने सांसदों को याद दिलाया कि आज के दिन देश की करोड़ों महिलाओं की नजर हम सभी की नीयत और निर्णय पर टिकी हुई है. इस क्रम में पीएम मोदी कहा कि इस बिल को लेकर जो भी भ्रम(विपक्ष द्वारा) फैलाये गये थे, उनका तर्क के साथ हमने जवाब दिया  है. हर आशंका का समाधान कर दिया गया है.
 
NewDelhi : नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पर वोटिंग से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के सभी सांसदों और राजनीतिक दलों से भावुक अपील की है. उन्होंने कहा, मैं सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा कि वे कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारीशक्ति की भावनाएं आहत हों.

पीएम मोदी ने सांसदों को याद दिलाया कि आज के दिन देश की करोड़ों महिलाओं की नजर हम सभी की नीयत और निर्णय पर टिकी हुई है. इस क्रम में पीएम मोदी कहा कि इस बिल को लेकर जो भी भ्रम(विपक्ष द्वारा) फैलाये गये थे, उनका तर्क के साथ हमने जवाब दिया  है. हर आशंका का समाधान कर दिया गया है.  

पीएम मोदी ने याद दिलाया कि महिला आरक्षण के  मुद्दे पर देश में पिछले चार दशक से राजनीति हो रही है. अब समय आ गया है कि देश की आधी आबादी को उनका अधिकार जरूर मिले.

प्रधानमंत्री  मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे सोच-विचार और संवेदनशीलता के साथ निर्णय लें और महिला आरक्षण के पक्ष में अपना वोट दें. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही