Search

 
 
 

पीएम मोदी का देवघर दौराः 11 आईपीएस की हुई प्रतिनियुक्ति

 
Ranchi: 12 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी देवघर आ रहे हैं. पीएम वायुसेना के विशेष विमान से देवघर पहुंचेंगे. इसे लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. पीएम मोदी के आगमन को लेकर एसपीजी की टीम शनिवार को देवघर पहुंच गई. वहीं झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 11 आईपीएस की प्रतिनियुक्ति की है. इसे पढ़ें- कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-strong-welcome-to-the-union-minister-of-state-for-education-said-hemant-government-is-engaged-in-looting/">कोडरमा

:  केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत, कहा लूट-खसोट में लगी है हेमंत सरकार

इन आईपीएस की हुई है प्रतिनियुक्ति

देवघर में विधि-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी प्रियदर्शी आलोक, किशोर कौशल, निधि द्विवेदी, रिषभ कुमार झा, अजीत पीटर डुंगडुंग, मो अर्शी, आशुतोष कुमार सिंह, धनंजय कुमार सिंह, अश्विनी कुमार सिन्हा, विनित कुमार और हरीश बिन जमां को दी गई है. सभी अधिकारियों ने डीआईजी संताल परगना के समक्ष योगदान दिया. कार्यक्रम तक उनके अधीन ही सभी आईपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पुलिस मुख्यालय ने की है. इसे भी पढ़ें- देश">https://lagatar.in/emergency-in-the-country-without-declaration-have-not-seen-such-a-weak-pm-till-today-rao/">देश

में बिना ऐलान का आपातकाल, आजतक इतना कमजोर पीएम नहीं देखा : राव
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही