Search

 
 
 

पीएम मोदी का धनबाद दौरा : सिटी सेंटर से मेमको मोड़ तक वाहनों की आवाजाही पर रोक

 
Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को आगमन को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है. इसके लिए प्रशासन ने रूटचार्ट जारी किया है. रूटचार्ट के अनुसार, बरटांड बस स्टैंड से वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा. गोविन्दपुर व तोपचांची की तरफ से आने वाली यात्री बसों का पड़ाव किसान चौक के पास जीटी रोड पर होगा. महुदा/पुटकी की तरफ से आने वाले बसों का पड़ाव करकेन्द मोड़ पर होगा. वहीं, निरंकारी चौक से मेमको मोड के रास्ते में किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन नहीं होगा. गोल बिल्डिंग से मेमको मोड़ के रास्ते में केवल छोटे वाहन (2/4 चक्का) धनबाद पब्लिक स्कूल तक ही आ पायेंगे. कुर्मीडीह से मेमको मोड़ तक किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन नहीं होगा. किसान चौक से निरंकारी चौक होते हुए कुर्मीडीह चौक से बिनोद बिहारी चौक तक केवल छोटे वाहनों का आवागमन रहेगा. धनबाद मोड़ (गोविन्दपुर) से बस /भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. बलियापुर बाइपास मोड़ से आगे धनबाद की ओर बस  व भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. काको मोड़ से धनबाद की ओर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-will-come-to-dhanbad-tomorrow-will-inaugurate-harl-factory-in-sindri//">प्रधानमंत्री

कल धनबाद आएंगे, सिंदरी में हर्ल कारखाना का करेंगे उद्घाटन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही