Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू में 4 मई को पीएम मोदी की चुनावी सभा, 3 हजार जवान तैनात

Medininagar: पीएम नरेंद्र मोदी चार मई को पलामू के चियांकी हवाई अड्डा पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम को लेकर पलामू के चियांकी हवाई अड्डे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम को लेकर 3000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है. वही सभा में अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी विशेष तैयारी कर रखी है. कई जगह बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गई है. वहीं कई मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है. पीएम सुबह नौ बजे चियांकी हवाई अड्डा मैदान पहुंचेंगे. कार्यक्रम को लेकर हेलीकॉप्टर लैंडिंग का ट्रायल हो गया है. कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन व सुरक्षा टीम ने स्थल का बारीकी से मुआयना किया है. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पलामू लोक सभा सीट से प्रत्याशी विष्णुदयाल राम, चतरा लोक सभा सीट से प्रत्याशी कालीचरण सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. इधर, कार्यक्रम को लेकर पलामू से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम ने शुक्रवार को सभा स्थल का दौरा किया. श्री राम ने कहा कि पलामू की जनता अभी से अपने प्रधानमंत्री को देखने के लिए लालायित है. पलामू व चतरा संसदीय क्षेत्र समेत लातेहार व गढ़वा जिले से दो ढाई लाख लोग पीएम की जनसभा में शामिल होंगे. भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं. कार्यक्रम में दो लाख से अधिक की भीड़ जुटेगी और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर घर-घर निमंत्रण बांटा जा रहा है. इसे भी पढ़ें-अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-uddhav-is-running-fake-shiv-sena-the-real-party-is-with-eknath-shinde/">अमित

शाह ने कहा, उद्धव नकली शिवसेना चला रहे, असली पार्टी एकनाथ शिंदे के पास
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही