Search

 
 
 

एक साल के अंदर पीएम मोदी की सरकार गिर जायेगी, राहुल गांधी ने यह दावा किया

बैठक का आयोजन कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने किया था. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक हालात और देश में बढ़ते आर्थिक असंतोष के कारण मोदी की विदाई तय है.
 

NewDelhi  :  एक साल के अंदर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार गिर जायेगी. यह दावा लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का है. वे कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में बोल रहे थे.

 

बैठक का आयोजन कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने किया था. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक हालात और देश में बढ़ते आर्थिक असंतोष के कारण मोदी की विदाई तय है.

 

 

उन्होंने कहा कि लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. इसका असर बहुत जल्द भारत की राजनीति पर नजर आयेगा. खबर है कि बैठक में कुछ नेताओं ने मुस्लिम शब्द की जगह अल्पसंख्यक' शब्द इस्तेमाल करने की अपील की.

 

राहुल गांधी ने इस पर असहमति जताई. कहा कि हमें डरने की जरूरत नहीं है.  जिस वर्ग के साथ अन्याय हो, उसके साथ कांग्रेस को खुलकर खड़ा होना चाहिए.

 

हिंदू हो, दलित हो, सवर्ण हो, मुस्लिम हो, सिख, ईसाई हो या बौद्ध-जैन, कांग्रेस सभी के अधिकारों की आवाज उठायेगी.

 

खबरों के अनुसार बैठक में कांग्रेस नेता इमरान मसूद का कहना था कि पार्टी को यह नैरेटिव बदलना होगा कि मुस्लिम समाज सिर्फ भाजपा को हराने के लिए वोट करता है.

 

सलाह दी कि कांग्रेस मुस्लिम समाज तक यह संदेश पहुंचाये कि कि पार्टी ने उनके हित में काफी काम किया है.  इसी आधार पर समर्थन मांगा जाना चाहिए. जिससे भाजपा बहुसंख्यक ध्रुवीकरण की राजनीति न कर पाये. 


 
बैठक में शामिल कुछ नेताओं ने राहुल गांधी से शिकायत भी की कि वे अल्पसंख्यकों के मुद्दे खुलकर उठाते हैं, लेकिन पार्टी के दूसरे बड़े नेता इन मुद्दों पर बोलने से बचते हैं.

 

इन नेताओं का सुझाव था कि सभी नेताओं को राहुल गांधी की तरह मुखर होकर अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर खुल कर बोलना चाहिए.  बैठक में मुस्लिम समुदाय के अलावा सिख, ईसाई, बौद्ध और जैन समुदाय के प्रतिनिधि भी शामिल थे.

 

जानकारी के अनुसार बैठक में सिख समुदाय के गुरदीप सप्पल, ईसाई समुदाय के हिबी, बौद्ध समुदाय से राजेंद्र पाल गौतम और जैन समुदाय से अभिषेक मनु सिंघवी ने शिरकत की.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही