रोड शो के अगले दिन तीन रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम Patna : प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं. रविवार की शाम पटना में उनका भव्य रोड शो है. इसके बाद पीएम राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे. इसके अगले दिन यानी सोमवार को नरेंद्र मोदी पुराने शहर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध सिख मंदिर तख्त हरमंदिर जायेंगे, जहां गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ था. फिर प्रचार अभियान के तहत हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वो लालू यादव, तेजस्वी, राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं के खिलाफ निशाना साधेंगे. हाजीपुर में पीएम की सुबह 9:30 बजे चुनावी जनसभा होगी. इसके बाद मुजफ्फरपुर में 10:30 बजे और सारण में 12:30 बजे मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम के आगमन को लेकर पूरा शहर मोदीमय हो गया है.
पीएम मोदी का आज शाम पटना में भव्य रोड शो, शहर पुलिस छावनी में तब्दील
Last Updated: May 12, 2024 12:00 AM (IST)