Search

प्रधानमंत्री मोदी का बेंगलुरु में विशाल रोड शो, भीड़ उमड़ी, भारत माता की जय के नारे लगे...

Bengaluru : प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज रविवार सुबह बेंगलुरु में आठ किलोमीटर लंबा रोड शो किया. रोड शो के दौरान सड़कों पर प्रधानमंत्री के प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा. प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर उनके अभिवादन का उत्तर दिया. बता दें कि न्यू थिप्पसंद्र में केंपेगौड़ा की प्रतिमा से ट्रिनिटी सर्कल तक यह रोड शो डेढ़ घंटे तक चला. सूत्रों के अनुसार रोड शो की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री ने केंपेगौड़ा (बेंगलुरु के संस्थापक) की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की .                                                                                                        ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

            नेशनल खबरों के लिए यहां  क्लिक करें

रोड शो छह विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा

उन्होंने बताया कि रोड शो पूर्व और मध्य बेंगलुरु में लगभग छह विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा. रोड शो के लिए विशेष रूप से तैयार किये गये वाहन में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और बेंगलुरु सेंट्रल के सांसद पीसी मोहन भी सवार थे. विशेष वाहन में सवार मोदी ने सड़क के दोनों ओर तथा भवनों में खड़े लोगों के अभिवादन के जवाब में हाथ हिलाया. लोग मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे. ढोल की आवाज के बीच माहौल किसी जश्न के समान प्रतीत हो रहा था. उत्साहित लोगों ने प्रधानमंत्री के काफिले पर फूलों की वर्षा की प्रधानमंत्री ने भी लोगों की ओर फूल उछाले.

प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिभावदन किया

त्रिनिटी सर्किल में रोड शो के समाप्त होने पर प्रधानमंत्री ने पुन: हाथ जोड़कर लोगों का अभिभावदन किया.  इससे पहले, आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि पूरे मार्ग पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किये गये थे. सड़कों पर अवरोधक लगाये गये थे. भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई से जुड़े सूत्रों के अनुसार, रोड शो के दौरान सड़क के किनारे हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए थे. पूरे मार्ग में भाजपा के झंडे लगाये गये थे और पार्टी समर्थकों ने केसरिया रंग की शॉल व टोपी पहन रखी थी. इससे पूरा मार्ग केसरिया रंग से रंगा नजर आ रहा था .

शनिवार को बादामी व हावेरी में दो रैलियों को संबोधित किया 

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में रोड शो वाले मार्ग पर कई स्थानों पर सांस्कृतिक दलों को तैनात किया गया था . एक स्थान पर पूर्व सैनिक प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए इकट्ठा हुए थे. भाजपा ने रविवार को दोपहर में होने जा रही राष्ट्रीय प्रात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को मोदी के दो दिवसीय रोड शो के कार्यक्रम में बदलाव किया था. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने शनिवार को बेंगलुरु में एक रोड शो किया था और बागलकोट जिले के बादामी व हावेरी में दो रैलियों को संबोधित किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp