Search

 
 
 

भाजपा के सभी सांगठनिक प्रमंडलों में होगी पीएम मोदी की सभा

 
-राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश कार्यालय में की बैठक -देर शाम तक चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन Ranchi: भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया. पार्टी के संगठनात्मक तैयारियों का जायजा भी लिया. बैठक में पीएम मोदी की सभाओं को लेकर भी चर्चा की गई. जानकारी के अनुसार बीजेपी के सभी छह सांगठनिक प्रमंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाएं होंगी. इसकी तैयारी करने का भी निर्देश दिया गया बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बीजेपी झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा सहित अन्य प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद थे.

हेमंत को उम्मीदवारों की जरूरत है तो मुझे बताएंः हिमंता

बीजेपी झारखंड के चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि झामुमो में जाने से पहले कुणाल षाडंगी गुवाहाटी में आकर मुझसे मुलाकात की थी. इसके बाद वे मुझसे मिलने उड़ीसा भी गए, लेकिन मेरे पास जगह नहीं थी. आगे उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने झामुमो का दामन थामा है वे सभी मुझसे मिलने आए थे. सरमा मीडिया से बातचीत में ये भी कहा कि भाजपा में अच्छे उम्मीदवारों की सूची जारी हुई है. इस बार पार्टी में ज्यादा असंतोष नहीं है. अगर हेमंत सोरेन को अभी भी और उम्मीदवारों की जरूरत है, तो मुझे बताएं, मैं उनको दे दूंगा. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/notice-to-jssc-from-high-court-on-pil-investigating-jssc-cgl-paper-leak/">JSSC

CGL पेपर लीक की जांच वाली PIL पर हाईकोर्ट से JSSC को नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही