Search

 
 
 

पीएम मोदी का 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' संवाद कार्यक्रम 11 नबंवर को

 
Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से 11 नवंबर को 12.30 को सीधा संवाद करेंगे और जीत का मंत्र देंगे. ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी इस अभियान के माध्यम से बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा चर्चा करके और उन्हें झारखंड विजय के लिए प्रेरित करेंगे. इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों व चलाए गए अभियानों के बारे में इस कार्यक्रम में चर्चा होगी. इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यकर्ताओं से चर्चा करके उन्हें मजबूत भाजपा और सशक्त भाजपा के संकल्प को दोहराने के अपील की है. प्रधानमंत्री के इस संवाद को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता बेहद ही उत्साहित हैं. वह इस चर्चा के उपरांत और मजबूती के साथ में अपने अपने मतदान केंद्रों में जुटेंगे. इसे भी पढ़ें -प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-ministers-mega-road-show-modi-modi-slogans-raised/">प्रधानमंत्री

का मेगा रोड शो, मोदी-मोदी के लगे नारे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही