Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी का संदेश घर-घर पहुंचाना हैः अन्नपूर्णा देवी

Jhumritilaiya (Koderma) : भारतीय जनता पार्टी कोडरमा विधानसभा की कोर कमेटी, मंडल प्रभारी एवं सभी मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्री की बैठक हुई. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास चाराडीह में यह बैठक हुई. बैठक में अन्नपूर्णा देवी के अलावा कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव, कोडरमा विधानसभा प्रभारी अभिमन्यु प्रसाद भी थे. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने तथा संचालन जिला महामंत्री शिवेन्द्र नारायण सिन्हा ने किया. बैठक में कमेटी ने विचार-विमर्श किया. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अभी से बूथ अध्यक्षों के साथ एवं शक्ति केंद्र के प्रभारी के साथ बैठक करें. बूथ सम्मेलन एक सप्ताह के अन्दर करें व मोदी का संदेश घर-घर पहुंचाएं. डॉ. नीरा यादव ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष आज से ही सभी घरों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दें. लाभुकों के घर-घर जाकर कहें कि पीएम मोदी ने आपको प्रणाम कहा है. जिला प्रभारी भैया अभिमन्यु ने कहा कि भाजपा को 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दिलाकर मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए अन्नपूर्णा देवी को भारी मतों से विजयी बनाएं. जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि मंडल के प्रभारी मंडल अध्यक्ष के साथ समन्वय कर बूथ अध्यक्षों की बैठक हर पंचायत में ले और पन्ना प्रमुख बनाकर पन्ना प्रमुख को दायित्व दें कि वह अपने पन्ने में जितने मतदाता हैं उनके घरों में जाकर उनसे संपर्क करें. साथ ही मोदी का संदेश दें और कोडरमा लोकसभा को छह लाख से ज्यादा मतों से जीत कर अबकी बार 400 पार का नारा बुलंद करें. नीतीश चंद्रवंशी ने कहा कि आप छोटी-छोटी बैठक करें. कार्यकर्ताओं में उत्साह जागृत करें. हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें : अंकिता">https://lagatar.in/case-of-burning-ankita-to-death-life-imprisonment-to-two-including-shahrukh/">अंकिता

को जलाकर मारने का मामला : शाहरूख समेत दो को आजीवन कारावास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही