Search

 
 
 

ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की जनसभा, तैयारी पूरीः आदित्य साहू

 
  Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हजारीबाग आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. सभा स्थल का निरीक्षण करते हुए हजारीबाग प्रमंडलीय प्रभारी सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. इस कार्यक्रम में लाखो की संख्या में लोग शामिल होंगे.

तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे पीएम

साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री हजारीबाग में आयोजित तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे. जिसमें बिना भावे विश्वविद्यालय परिसर के बिनोदिनी पार्क में होने वाले पहले सरकारी कार्यक्रम में वह कई राष्ट्रीय योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद पीएम मटवारी मैदान पहुंचेंगे जहां दो अलग-अलग कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे. यहां पीएम आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे और भाजपा के परिवर्तन यात्रा का परिवर्तन महासभा के माध्यम से समापन करेंगे.

सड़क के दोनों ओर की गई है बैरिकेडिंग

साहू ने बताया कि पीएम के हजारीबाग आगमन को लेकर बिनोबा भावे विश्वविद्यालय से लेकर गांधी मैदान तक सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है. कार्यक्रम स्थल के साथ शहर के विभिन्न चौक- चौराहे और हरेक मार्ग को फ्लेक्स पोस्टर और बीजेपी झंडा से पाट दिया गया है.

इन नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का जायजा सांसद आदित्य साहू, ह सांसद मनीष जायसवाल, यूपी की राज्यसभा सांसद दर्शाना सिंह, छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, प्रदेश महामंत्री सह प्रमंडलीय प्रभारी मनोज सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह सदर विधानसभा प्रभारी आरती कुजूर, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजपा नेता आनंद देव, अरविंद जी सिकरवार, जीतू जैन, दामोदर सिंह, विवेक जोशी सहित अन्य लोगों ने निरीक्षण कर जायजा लिया और तैयारी पूर्ण होने की बात कही .
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही