Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी का रोड शो 10 को, 501 ब्राह्मण शंखनाद कर विजय संकल्प को देंगे आशीर्वाद :  संजय सेठ

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची के रातू रोड में 10 नवंबर को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करेंगे.  रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने केंद्रीय कार्यालय में रोड शो कार्यक्रम की जानकारी आज शुक्रवार को दी. पत्रकारों से बातचीत के क्रम में संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह झारखंड को हमेशा से मिलता रहा है. योजनाओं की सौगात के माध्यम से और झारखंड में विभिन्न अवसरों पर खुद आकर प्रधानमंत्री जी ने हमेशा स्नेह दिया है.

रोड शो शाम 4 बजे  ओटीसी ग्राउंड से शुरू होगा

बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री 10 नवंबर, रविवार को रांची में भव्य रोड शो करेंगे. शाम 4 बजे यह रोड शो ओटीसी ग्राउंड से शुरू होगा और पिस्का मोड़, मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर होते हुए न्यू मार्केट, रातू रोड चौक पर समाप्त होगा. प्रधानमंत्री के स्वागत में रांची के आसपास के क्षेत्र से 20 हजार से अधिक बाइक सवार रांची आयेंगे. संजय सेठ ने कहा कि बाहर से रांची आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था हेहल, पंडरा और आईटीआई के समीप की गयी है. कलाकार पारंपरिक छऊ नृत्य के माध्यम से प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे. 501 ब्राह्मण शंख घड़ियाल बजाकर प्रधानमंत्री के विजय संकल्प को अपना आशीर्वाद देंगे.  अलग-अलग स्थानो पर, विभिन्न मंचों के माध्यम से प्रधानमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया जायेगा.

कई स्थानों पर प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा की व्यवस्था की जा रही है

संजय सेठ ने कहा कि कई स्थानों पर प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा की व्यवस्था की जा रही है. श्री सेठ ने रांची सहित रातू रोड के नागरिकों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री का यह रोड शो और उनका अभिनंदन ऐतिहासिक हो, इसके लिए हम सभी कार्य करें. अपने-अपने घरों को बंदनवार से सजायें. घरों के सामने रंगोली बनायें, ताकि प्रधानमंत्री यहां से अभिनंदन की अमिट छाप लेकर दिल्ली लौटें. उन्होंने कहा कि   रोड शो में रांची की जनता प्रधानमंत्री को यह आश्वस्त कर देगी कि पूरा झारखंड डबल इंजन की सरकार बनाने को तैयार है. पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश भास्कर और हरविंदर सिंह बेदी मौजूद रहे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही