पीएम मोदी के रांची एयरपोर्ट से आने और रोड शो करने तक के लिए 16 सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था बांटी गयी है. इसके अलावा 375 आने जाने वाले रास्तों पर पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात किये गये हैं saurav singh Ranchi: रविवार 10 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी के रांची में होनेवाले रोड शो को लेकर पुलिस मुख्यालय और रांची पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली है. पीएम मोदी के रांची एयरपोर्ट से आने और रोड शो करने तक के लिए 16 सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था बांटी गयी है. इसके अलावा 375 आने जाने वाले रास्तों पर पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात किये गये हैं. साथ ही 174 ऊंचे बिल्डिंग के ऊपर भी जवानों की तैनाती की गयी है. पीएम के कार्यक्रम को लेकर चार हजार अतिरिक्त जवान और 30 अतिरिक्त डीएसपी भी तैनात किये गये हैं.
पीएम मोदी का रोड शो: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 375 रास्तों और 174 बिल्डिंग पर होंगे जवान तैनात
Last Updated: Nov 09, 2024 12:00 AM (IST)