Search

 
 
 

पीएम मोदी का दस साल का कार्यकाल चमत्कारिक : प्रदीप वर्मा

 
बीजेपी के राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा का लातेहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया स्वागत Latehar: राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा का लातेहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भव्य स्वागत किया. मौके पर पांकी विधायक शशिभूषण मेहता भी मौजूद थे. चैंबर के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने सांसद प्रदीप वर्मा और विधायक शशिभूषण मेहता का माल्यापर्ण कर स्वागत किया. मौके पर प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो कार्यकाल में चमत्कारिक कार्य किया गया है. 370 धारा रद्द किया गया और राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण किया गया. विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ गई है. रेल यातायात व्यवस्थित हुई. मोदी सरकार में गरीबों के लिए निशुल्क अनाज की व्यवस्था की गयी. उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भी एनडीए प्रचंड बहुमत से जीतेगी और सरकार बनायेगी. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद, जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, पूर्व जिला परिषद शिल्पा कुमारी, वैश्य महासभा का जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शौंडिक, मोती सोनी आरोग्य भारती के राजेश शर्मा, नगर महामंत्री विवेक गुप्ता, चैंबर केसह सचिव सुनील प्रसाद, निर्दोष गुप्ता, भाजपा नेता रामदेव सिंह, नागमणि युवा, मोहितेश अग्रवाल आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-मुंगेर">https://lagatar.in/two-arrested-for-bringing-illegal-weapons-from-munger-and-selling-them-in-dhanbad/">मुंगेर

से अवैध हथियार लाकर धनबाद में बेचने वाले दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही