Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी का दो दिवसीय कर्नाटक दौरा, 6 जनसभाएं और 2 रोड शो करेंगे

Bangaluru :  कर्नाटक में आगामी 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने कई रैलियां और जनसभाएं की. अब कर्नाटक चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री होने वाली है. पीएम शनिवार और रविवार को दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे. साथ ही दो जगहों पर रोड शो करेंगे. शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय दौरे के तहत पीएम मोदी आज तीन जन सभाओं को संबोधित करेंगे और एक रोड शो करेंगे. (पढ़ें, बृजभूषण">https://lagatar.in/priyanka-gets-emotional-meeting-wrestlers-after-fir-against-brijbhushan/">बृजभूषण

पर एफआईआर के बाद पहलवानों से मिल भावुक हुईं प्रियंका)

हुमनाबाद, विजयपुरा और कुड़ाची में करेंगे जनसभा

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी शनिवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान से बीदर हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगे. वह सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर बीदर हवाई अड्डे पहुंचेंगे. जहां से वह हेलीकॉप्टर से बीदर जिले के हुमनाबाद जायेंगे और सुबह 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद विजयपुरा में दोपहर एक बजे एक और जनसभा को संबोधित करेंगे. फिर बेलगावी जिले के कुड़ाची में दोपहर करीब पौने दो बजे लोगों को संबोधित करेंगे. इसके बाद मोदी शाम को बेंगलुरु उत्तर में रोड शो करने के लिए रवाना होंगे. इसे भी पढ़ें : आईएएस">https://lagatar.in/characters-of-ias-image/">आईएएस

छवि के किरदार…

कोलार, चन्नापटना और बेलूर में जनसभा, मैसूरु में रोड शो

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार,  बेंगलुरु में रात को विश्राम के बाद वह रविवार सुबह राजभवन से कोलार, रामनगर के चन्नापटना और हासन के बेलूर जायेंगे. कोलार में वह सुबह 11.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद चन्नापटना और बेलूर में जनसभा को संबोधित करेंगे. रविवार को मैसूरु में भी प्रधानमंत्री का रोड शो है. रोड शो करने के बाद वह मैसूरु से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. बता दें कि फरवरी के बाद से मोदी का इस साल कर्नाटक का यह नौवां दौरा है. इसे भी पढ़ें : JEE">https://lagatar.in/jee-mains-session-2-result-released/">JEE

MAIN सेशन 2 का रिजल्ट जारी, स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड

13 मई को आयेंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले कांग्रेस उम्मीदवार के. एच. मुनियप्पा पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर 2018 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला मुख्य रूप से नारायणस्वामी (86,966 वोट) और कांग्रेस के वेंकटस्वामी (69,956) के बीच था. भाजपा उम्मीदवार के. नागेश 9,820 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे. कर्नाटक में में 10 मई को 224 सीट पर विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव के नतीजे 13 मई का आयेंगे. इसे भी पढ़ें : झारखंड-बिहार">https://lagatar.in/the-condition-of-the-only-geological-laboratory-of-jharkhand-bihar-is-pathetic/">झारखंड-बिहार

के इकलौता भूतात्विक प्रयोगशाला का हाल बेहाल, 83 की जगह 14 कर्मी से चलाया जा रहा काम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही