Munger: शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में दो चुनावी सभा को संबोधित किया. पहले अररिया और फिर मुंगेर में पीएम की चुनावी सभा हुई. मुंगेर में पीएम के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. पीएम ने मुंगेर लोकसभा सीट से जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के लिए वोट मांगा. यहां ललन सिंह का मुकाबला राजद प्रत्याशी अनिता देवी से है. इस दौरान पीएम ने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. कहा कि परिवारवादी पार्टियों से देश का भला नहीं होने वाला. इन्हें सत्ता से दूर रखना होगा.
बिहार में पीएम मोदी की दो चुनावी सभाः अररिया और मुंगेर में विपक्षी दलों पर बरसे
Last Updated: Apr 26, 2024 12:00 AM (IST)