Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी का देवघर दौरा : 5000 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन कैमरे से भी रखी जायेगी नजर

Ranchi : 12 जुलाई यानी मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर आ रहे हैं. पीएम वायुसेना के विशेष विमान से देवघर पहुंचेंगे. पीएम के देवघर दौरे को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. पीएम की सुरक्षा को लेकर पांच हजार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे. एसपीजी की टीम भी पिछले तीन दिनों से देवघर में कैंप कर रही है. पीएम की सुरक्षा में एसपीजी के अलावा पारा मिलेट्री, आइआरबी, जैप, रैफ, जिला बल, बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्ता दस्त रहेंगे,वहीं सादे लिबास में केंद्रीय व राज्य खुफिया विभाग की टीम की भी पूरे क्षेत्र पर नजर रहेगी. प्रधानमंत्री के काफिले के रूट पर सभी उंचे भवन पर विशेष स्नाइपर दस्ता तैनात रहेगा. रास्ते में पड़ने वाले हर घर, दुकान व अन्य प्रतिष्ठान में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे. सड़क किनारे भी पुलिस वाले मुस्तैद रहेंगे. ड्रोन कैमरे से भी पूरे इलाके पर लगातार नजर रखी जा रही है. पढ़ें - अमरनाथ">https://lagatar.in/amarnath-yatra-resumed-12th-batch-of-4026-pilgrims-left-from-jammu/">अमरनाथ

यात्रा फिर बहाल, 4026 तीर्थयात्रियों का 12वां जत्था जम्मू से रवाना इसे भी पढ़ें - अवमानना">https://lagatar.in/contempt-case-supreme-court-sentences-vijay-mallya-to-4-months-fined-2000/">अवमानना

मामला : सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को 4 माह की सजा सुनायी, 2000 जुर्माना लगाया

पुलिस मुख्यालय ने 11 आईपीएस की प्रतिनियुक्ति की है

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 11 आईपीएस की प्रतिनियुक्ति की है. जिनको देवघर में विधि-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है. जिनमें प्रियदर्शी आलोक, किशोर कौशल, निधि द्विवेदी, ऋषभ कुमार झा, अजीत पीटर डुंगडुंग, मो अर्शी, आशुतोष कुमार सिंह, धनंजय कुमार सिंह, अश्विनी कुमार सिन्हा, विनित कुमार और हरीश बिन जमां को दी गई है. सभी अधिकारियों ने डीआईजी संताल परगना के समक्ष योगदान दिया. कार्यक्रम तक उनके अधीन ही सभी आईपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पुलिस मुख्यालय ने की है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchis-new-dc-rahul-sinha-took-charge-took-charge-from-chhavi-ranjan/">रांची

के नये डीसी राहुल सिन्हा ने संभाला काम, छवि रंजन से लिया प्रभार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही