Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी का कोच्चि दौरा आज, केरल पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

Kochi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज सोमवार को कोच्चि दौरे से पहले केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के एक सचिव समेत कांग्रेस के कम से कम सात कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में लिये जाने की खबर है. पुलिस ने यह जानकारी दी. जान लें कि प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज केरल पहुंचेंगे. वह इस क्रम में एक रोड शो भी करेंगे. कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे.     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

केपीसीसी सचिव  सुब्रमण्यम , डीसीसी सचिव श्रीकुमार भी हिरासत में 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिये जाने की पुष्टि जिला कांग्रेस समिति (डीसीसी) के अध्यक्ष मोहम्मद शियास ने की है. पश्चिमी कोच्चि इलाके से कांग्रेस के सात कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सोमवार को तड़के हिरासत में ले लिया है, जिनमें केपीसीसी सचिव थम्पी सुब्रमण्यम और डीसीसी सचिव श्रीकुमार भी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इलाके में प्रतिद्वंद्वी दलों के नेताओं के दौरे के समय पहले भी काले झंडे लेकर प्रदर्शन किये हैं, इसीलिए उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया गया है.

डीसीसी अध्यक्ष मोहम्मद शियास ने पुलिस की निंदा की

शियास ने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिये जाने की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री के कोच्चि दौरे के संबंध में किसी प्रकार का प्रदर्शन करने की योजना नहीं है. शियास ने आरोप लगाया कि केरल पुलिस ने यह अलोकतांत्रिक कदम उठाया है. खबरों के अनुसार पीएम मोदी शाम करीब पांच बजे कोच्चि में आईएनएस गरुड़ नौसेना हवाई स्टेशन पहुंचेंगे और वहां से सैक्रेड हार्ट कॉलेज ग्राउंड तक रोड शो करेंगे.रोड शो वाले मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. जानकारी दी गयी है कि शहर में 2,060 पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही