Search

 
 
 

ईडी को हथियार बना कांग्रेस को बदनाम व सोनिया गांधी पर आरोप लगा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

 
Ranchi : रांची महानगर कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र की भाजपा सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक झूठे मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सम्मन भेजकर पूछताछ कर रही है. इसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है. विरोध में शुक्रवार को एक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से विरोध मार्च निकाला. मार्च का आयोजन कांग्रेस भवन से आयुक्त कार्यालय तक किया गया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई के विरोध में राज्यपाल के नाम आयुक्त (कमिश्नर) को एक ज्ञापन सौंपा . ज्ञापन में कांग्रेसने कहा है, ईडी को हथियार बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कूटनीति एवं कुचक्रों का जाल बिछाकर कांग्रेस को बदनाम करने की नियत से सोनिया गांधी पर झूठे आरोप लगा रहे हैं. सोनिया गांधी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. इसके विरोध में कांग्रेस के आम कार्यकर्ता सोनिया और राहुल के साथ खड़े हैं. किसी भी हाल में पीएम मोदी के मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे. इसे भी पढ़ें - आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-the-joy-of-draupadi-murmu-becoming-the-president-bjp-workers-celebrated-by-distributing-laddus/">आदित्यपुर

: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खुशी में भाजपाइयों ने लडडू बांट मनाई खुशी

विरोध मार्च में ये रहे मौजूद

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र के मामले में अध्यक्षा को सम्मन किया गया है, वह देश की धरोहर है. वैसी धरोहर, जो आजादी के आंदोलन के दौरान जनता की आवाज बनी. परंतु यह समाचार पत्र लगातार घाटे में जा रहा था, जिसे बचाने का काम कांग्रेस ने किया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो, संजय लाल पासवान, उदय प्रताप, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेश बैठा, महानगर कांग्रेस मीडिया प्रभारी सोनाल शांति, कमल ठाकुर,विशाल सिंह, दीपक ओझा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - अमित">https://lagatar.in/amit-shah-appeals-to-the-people-to-join-the-tricolor-campaign-at-every-house-tricolor-will-be-hoisted-at-20-crore-houses/">अमित

शाह की लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील, 20 करोड़ घरों पर तिरंगे फहराये जायेंगे
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही