Search

पीएम मोदी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंचे, पार्वती कुंड में पूजा की, 4200 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे

Dehradun : पीएम नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को उत्तराखंड के दौरे पर सुबह 8.30 बजे पिथौरागढ़ के ज्योलिंकांग पहुंचे. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम का स्वागत किया. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे को काफी महत्वपूर्ण करार दिया जा रहा है.                                      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
 

देवभूमि उत्तराखंड के जन- जन के कल्याण   हमारी सरकार प्रतिबद्ध है

पिथौरागढ़ को पीएम मोदी 4200 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे. कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. महत्वपूर्ण बात यह है कि पीएम नरेंद्र मोदी आध्यात्मिक महत्व वाले जोगेश्वर धाम और पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन किया. इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, देवभूमि उत्तराखंड के जन- जन के कल्याण और राज्य के तेज विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. इसे और गति देने के लिए पिथौरागढ़ में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करूंगा. यहां के गुंजी गांव में लोगों से संवाद का सुअवसर भी मिलेगा. अपने इस दौरे में आध्यात्मिक महत्त्व के पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम में दर्शन और पूजन की भी उत्सुकता से प्रतीक्षा है.

पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव में स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे

कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह करीब 9.30 बजे पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव पहुंचेंगे. वहां स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे. एक प्रदर्शनी में शामिल होंगे. इसके अलावा पीएम सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों के साथ भी बातचीत करेंगे. इस क्रम में पीएम मोदी अल्मोड़ा जिले के जोगेश्वर पहुंचेंगे. वहां वे जागेश्वर धाम में पूजा और दर्शन करेंगे. जान लें कि लगभग 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित जागेश्वर धाम में करीब 224 पत्थर के मंदिर शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2:30 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे. यहां ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल जैसे क्षेत्रों में लगभग 4200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment