Search

 
 
 

देवघर आएंगे 12 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी- रघुवर दास

 
Deoghar : देवघर (Deoghar)- राज्य के पूर्व सीएम सह बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि 12 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी देवघर आएंगे. उनके हाथों 12 जुलाई को ही देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन की संभावना है. उक्त बातें उन्होंने 13 जून को देवघऱ एयरपोर्ट के निरीक्षण के बाद कही. हालांकि उद्घाटन तिथि की आधिकारिक घोषणा सरकारी स्तर पर की जाएगी. रघुवर ने कहा कि चार साल पूर्व 2018 में पीएम ने इसका शिलान्यास किया था. एयरपोर्ट लगभग अब बनकर तैयार है. यह एयरपोर्ट संथालपरगना प्रमंडल में विकास का नया दरवाजा खोलेगा. इस एयरपोर्ट के चालू होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. उल्लेखनीय है कि देवघर एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार है. इसका उद्घाटन कुछ ही दिनों में होगा. इंडिगो विमान एयरपोर्ट पर उतारकर ट्रायल भी हो चुकी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=330922&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : हेमंत सोरेन सरकार पर बरसे पूर्व सीएम रघुवर दास [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही