Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोमवार को चौपारण बीडीओ से संवाद करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Chouparan : हजारीबाग स्थित चौपारण प्रखंड के बीडीओ प्रेमचंद कुमार 27 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ऑनलाइन संवाद करेंगे. इसे लेकर बीडीओ प्रेमचंद कुमार बेहद उत्साहित हैं. उनका कहना है कि यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात है कि देश भर के 15 प्रखंड विकास पदाधिकारियों में उनका नाम शामिल हुआ है. वह प्रधानमंत्री से संवाद स्थापित करेंगे. किसी भी पदाधिकारी के लिए यह खुशी की बात होती है कि वह प्रधानमंत्री से संवाद स्थापित करें. इसे भी पढ़ें : क्राइम">https://lagatar.in/police-failed-in-crime-control-congress-leader-on-target-yogendra-saw/">क्राइम

कंट्रोल में पुलिस विफल, कांग्रेस नेता टारगेट पर : योगेंद्र साव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौपारण के बीडीओ प्रेमचंद कुमार से सोमवार 27 फरवरी को ऑनलाइन वार्ता करेंगे. नीति आयोग के निर्देशन में पोस्ट बजट वेबिनार ऑन लिविंग के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 13 राज्य के 15 प्रखंड विकास पदाधिकारी से ऑनलाइन वार्ता करेंगे. इस कड़ी में हजारीबाग चौपारण प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेमचंद कुमार सिन्हा का चयन किया गया है. पोस्ट बजट वेबिनार ऑन लिविंग कार्यक्रम सोमवार सुबह 10:00 शुरू होकर शाम के 4:30 बजे तक चलेगा. इसमें शिक्षा, रोजगार, पोषण, स्वास्थ्य, पेयजल एवं स्वच्छता सर्विस पर विशेष वार्ता कर धरातल पर उतारकर क्षेत्र का चौमुखी विकास की बात की जाएगी.चौपारण प्रखंड के बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा ने बताया कि जिला के गाइडलाइन के आधार पर कार्यक्रम को संबोधित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि चौपारण दलित व हरिजन बहुल क्षेत्र है. इस आधार पर पीएम मोदी ने चौपारण का चयन किया है. बीडीओ ने कहा कि उन्होंने तीन सितंबर 2020 को पदभार ग्रहण किया था. उस वक्त कोरोना समस्या से जूझना पड़ाथा. इसे भी पढ़ें : नागालैंड">https://lagatar.in/bus-carrying-jharkhand-jawans-overturns-in-nagaland-several-injured/">नागालैंड

में झारखंड के जवानों से भरी बस पलटी, कई घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही