Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम पोषण योजना :  रांची जिले में जून में 1 लाख 33 हजार बच्चे मध्याह्न भोजन से लाभान्वित

समाहरणालय में पीएम पोषण योजनान्तर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक   Ranchi : रांची डीसी-सह-अध्यक्ष जिला स्तरीय स्टीयरिंग मॉनिटरिंग कमेटी राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर शनिवार को समाहरणालय में पीएम पोषण योजनान्तर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक हुई. बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक रांची मिथिलेश केरेकेट्टा, सिविल सर्जन कार्यालय रांची के प्रतिनिधि सहित संबंधित सभी पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में बताया गया कि जिले के विद्यालयों में मई माह में छात्रों की उपस्थिति 65.66 प्रतिशत रही. जून महीने में 1 लाख 33 हजार 102 बच्चे मध्याह्न भोजन से लाभान्वित हुए. बता दें कि मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत जिले में कुल 2128 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन संचालित है. इसके अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय 2190 एवं मध्य विद्यालय-791, उच्च विद्यालय-47 एवं मॉडल विद्यालय-8 उच्च विद्यालय में शामिल है.

बैंक गारंटी की समय सीमा समाप्त हो चुकी है 

बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में विद्यालयों तक चावल पहुंच के लिए निविदा के माध्यम से एजेंसी के द्वारा विद्यालयों में चावल पहुंचाये गये थे. इसमें निविदा एकरानामा के अंतर्गत निविदा दाता द्वारा बैंक गारंटी उपलब्ध करायी गयी थी. बैंक के द्वारा पत्र के माध्यम से बताया गया है कि बैंक गारंटी की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, ऐसी स्थिति में उक्त राशि का क्या किया जाये. डीसी के निर्देशानुसार उक्त राशि को जिला शिक्षा अधीक्षक के पद नाम से संचालित बैंक खाते में सुरक्षित रखे जाने का निर्णय लिया गया. जब तक निविदा दाता द्वारा बैकलॉग चावल विद्यालयों को उपलब्ध नहीं करा दिये जाते, तब तक वह राशि जिला शिक्षा अधीक्षक के पद नाम से संचालित खाते में जमा रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही