Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पतरातू के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को पीएम ने सराहा, कहा- सराहनीय प्रयास

पतरातू प्रखंड की पंचायतों को नल-जल योजना की सौगात, चार पंचायतों को मिल रहा है लाभ चार लाख 90 हजार लीटर क्षमता की है वाटर ट्रीटमेंट प्लांट टोकीसूद दामोदर नदी से पाइप लाइन के माध्यम से आता है पानी Durvez / Amit Ramgarh / Patratu : पतरातू प्रखंड वासियों को अब आने वाले दिनों में शुद्ध जल मिलेगा. पतरातू प्रखंड की चार पंचायतों को नल-जल योजना की सौगात मिलने वाली है. यहां चार लाख 90 हजार लीटर क्षमता की वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की शुरुआत होने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्लांट की सराहना की है. बता दें कि पतरातू प्रखंड अंतर्गत बन रहे वाटर फिल्टर परियोजना का लाभ पतरातू प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोग भी उठा सकेंगे. डीएमएफटी फंड के तहत परियोजना का काम हो रहा है. इसे भी पढ़ें :मणिटोला">https://lagatar.in/mahabhandara-on-the-second-day-of-the-bada-puja-festival-in-manitola/">मणिटोला

में बड़ा पूजा महोत्सव के दूसरे दिन महाभंडारा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/wwww-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

15 गांव के लगभग 4000 लोग परियोजना का ले रहे लाभ

वर्तमान में 15 गांव के लगभग 4000 लोग परियोजना का लाभ ले रहे हैं. फिलहाल इस प्लांट से पालू, साकूल, बरतूआ की पंचायतों तक पानी पहुंचाया जा रहा है. टोकीसूद स्थित इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पहले पानी को मंगाया जाता है. बाद में फिल्टर होने के बाद पंचायतों की जलमीनारों के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है. इस योजना की कुल राशि 50 करोड़ है. इससे हर घर नल योजना के माध्यम से इस योजना को सफल तरीके से संचालन के लिए जलापूर्ति विभाग द्वारा 6 लोगों को रखा गया है. यह योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जो पूरे देश में लागू है. इसे भी पढ़ें :नक्सलवाद">https://lagatar.in/after-naxalism-the-goal-of-the-police-is-to-eliminate-social-evils-ig-lakda/">नक्सलवाद

के बाद सामाजिक कुरीतियों को खत्म करना पुलिस का लक्ष्य : आईजी लकड़ा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/wwww-3.jpg"

alt="" width="600" height="800" />

पीएम ने जयंत सिन्हा के ट्वीट को रिट्वीट किया और तारीफ की

स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा ने इस योजना की अनुशंसा की थी. इसके बाद डीएमएफटी फंड के माध्यम से लोगों की सहूलियत के हिसाब से आने वाले दिनों में और भी योजना धरातल पर उतरेगी. बता दें कि सांसद जयंत सिन्हा ने इस योजना को लेकर ट्विटर पर पोस्ट किया गया था. इसमें उन्होंने योजना की जानकारी दी थी. इस पर प्रतिक्रिया करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्य की सराहना की है. साथ ही टिप्पणी की है कि बहुत ही सराहनीय प्रयास. स्वच्छ पानी की यह सुविधा पतरातू की माताओं व बहनों के जीवन को आसान बनाने वाली है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही