Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा में बोले पीएम: आने वाले पांच साल में भ्रष्टाचारियों पर चलेगा कानून का डंडा

Lohardaga: लोहरदगा में चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आने वाले पांच साल में ऐसे सभी भ्रष्टाचारियों पर कानून का डंडा चलेगा. गरीब आगे बढता है तो उसके लाख दुश्मन बन जाते हैं. इंडिया गठबंधन वालों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि एक गरीब मां का बेटा पीएम कैसे बन गया. मोदी 10 साल से आया हुआ है. शान से सरकार चला रहा है. मैंने संविधान की 10 साल से रक्षा की है. खुद इनके चेहरे से मोदी ने नकाब उतार दिया है. 60 साल के शासन में कांग्रेस ने देश को परिवारवाद दिया, भ्रष्टाचार दिया. और अब तुष्टिकरण दे रहे हैं. कांग्रेस जो चश्मा पहनती है, उसमें एक ही वोट बैंक दिखता है मुस्लिम वोट बैंक. जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है. मोदी शनिवार को झारखंड दौरे के दूसरे दिन गुमला के सिसई में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-wrote-a-letter-to-siddaramaiah-to-provide-help-to-the-victims-in-prajwal-revanna-case/">राहुल

गांधी ने प्रज्वल रेवन्ना मामले में पीड़िताओं को मदद देने के लिए सिद्धरमैया को पत्र लिखा

जहां सरकारें भ्रष्ट हैं, कितना भी बजट दें, फायदा नहीं होता

पीएम ने कहा कि जहां सरकारें भ्रष्ट हैं, वहां कितना भी बजट दिया जाए, कोई फायदा नहीं होता. जिस बाल्टी में छेद हो, उसमें पानी कैसे रह सकता है. इस राज्य में कोई परीक्षा ऐसी नहीं होती, जिसका पेपर लीक न होता हो. झारखंड सरकार के लोग सुधरने वाले नहीं हैं, इसके लिए मुझे दिल्ली से ही डंडा चलाना पड़ेगा.कांग्रेस के एक सांसद के घर से नोटों के ढेर बरामद हुए. बताइए ये किसका पैसा है, आपका पैसा है या नहीं? उन्हें चोरी करने का अधिकार किसने दिया? एक मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेल में है. आप चोरों को सजा देना चाहते हैं या नहीं? झारखंड में चोरों को जेल जाना चाहिए या नहीं? जिसने झारखंड को लूटा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई हो रही है. कोर्ट भी कह रहा है कि हां, चोरी हुई है. मोदी का एक ही संकल्प है कि भ्रष्टाचार मिटाओ और इंडी गठबंधन के लोग कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

कांग्रेस के राज में सड़ जाता था राशन

कांग्रेस के राज में राशन सड़ जाता था. आदिवासी बच्चे भूख से मरते थे. कांग्रेस अनाज के गोदामों पर ताला लगा देती थी. उस समय के पीएम कहते थे कि सबको अनाज देना संभव नहीं है. लेकिन मैंने करके दिखाया और मैं अगले पांच साल तक मुफ्त अनाज दूंगा. आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस को इससे परेशानी है. देश का खजाना आप लोगों के लिए है. कांग्रेस का शाही परिवार चाहे जो कहे, लेकिन मोदी ने मुफ्त राशन देने की गारंटी दी है. धरती इधर की उधर हो जाए तो भी मुफ्त राशन बंद नहीं होगा.

कांग्रेस ने आदिवासी जिलों को बदहाल कर दिया

कांग्रेस के पापों की सूची बनाएं तो समय कम पड़ जाएगा. कांग्रेस ने आदिवासी जिलों को पिछड़ा जिला बताकर बदहाल कर दिया था. आपने मोदी को वोट दिया, मोदी ने इन जिलों को आकांक्षी जिला घोषित किया और यहां विकास शुरू किया. मैं दिल्ली से यहां की सारी गतिविधियों पर नजर रखता हूं. आज ये आकांक्षी जिले देश के बाकी जिलों से ज्यादा तेजी से विकास कर रहे हैं. आदिवासियों में सबसे पिछड़े लोगों की किसी ने परवाह तक नहीं की. मोदी उनके लिए जन मन योजना लेकर आए और उनके घर, बिजली, पानी के लिए काम हो रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी ने इस योजना को शुरू करने का सुझाव दिया.

एक सीएम भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में जेल में है बंद

पीएम ने कहा कि पेपर लीक का मामला देखिए. इस राज्य में कोई ऐसा एक्जाम नहीं है जिसका पेपर लीक नहीं होता. मैंने देखा कि यहां के लोग सुधरने वाले नहीं है. इसलिए मैंने दिल्ली से डंडा चलाकर एक कड़ा कानून बना दिया है. अगर हमारे पास 100, 200, 500 रहता है तो हम संभाल के रखते हैं कि जरूरत के समय में काम आएगा. एक-एक रुपये की कीमत होती है, लेकिन झारखंड में देखिए कांग्रेस के सांसद के घर से नोटों के ढेर निकले. मशीन लाए गये तो मशीन भी हांफने लगे. मुझे बताइए ये पैसा किसका है. ये पैसा आपके हक का है कि नहीं है. एक सीएम भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में जेल में बंद है. अब आप बताइए कि कोई आपके घर में चोरी करे तो आप उसको सजा देंगे कि नहीं. ये झारखंड भी तो आपका घर ही है ना इसमें कोई चोरी करे तो उसको सजा होनी चाहिए कि नहीं. जिसने झारखंड को लूटा उसपर कानून के तहत कार्रवाई हो रही है. अदालत ने भी कहा चोरी की है. मोदी का एक ही संकल्प है भ्रष्टाचार हटाओ. ये कहते हैं कि भ्रष्टाचारी बचाओ. ये नौजवानों की भलाई के लिए रैली नहीं करते.

आरक्षण छीनने की बात करती है कांग्रेस

जब संविधान बना था, तभी तय हो गया था कि धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं होगा. कांग्रेस आपका हक छीनकर मुसलमानों को हक देना चाहती है. पीएम ने कहा, साथियों मैं एक गारंटी आपको दे रहा हूं. जब तक मोदी जिंदा है ना दलित, आदिवासी, एसटी, एससी की आरक्षण की चोरी नहीं करने दूंगा. आदिवासी बेटियों के साथ दुराचार हो रहा है संथाल में. आदिवासी बेटियों को जमीन के लिए टारगेट किया जा रहा है. अब ये वोट जिहाद की बात कर रहे हैं. ये कितनी भी जिहाद कर लें, ये देश पीछे हटने वाला नहीं है और मोदी डरने वाला नहीं है. मोदी की गारंटी है. इसे भी पढ़ें -पटना">https://lagatar.in/terror-of-chaddi-ganji-gang-in-patna-robbery-at-pistol-point-women-also-got-their-mangalsutra-removed/">पटना

में चड्डी-गंजी गैंग का आतंक, पिस्टल की नोक पर की डकैती, महिलाओं के मंगलसूत्र भी उतरवाये  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही