Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम ने कहा, इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए मैदान में है... बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैं...

2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनायेगा. जब भारत दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था तब भारत में चारों तरफ गरीबी थी. जब भारत पांचवें नंबर पर पहुंचा तो 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकलने में सफल हुए  Meerut : प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को जाट बहुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की रैली से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन किया और कहा कि 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनायेगा. यहां केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान पर राष्ट्री य जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), अपना दल (एस), निर्बल शोषित इंडियन हमारा आम दल (निषाद) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्षों के साथ मंच साझा करते हुए मोदी ने राज्यम मंन लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की और सबको राम-राम (पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभिवादन का तरीका) किया.                                          ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    ने
शनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मेरठ की ये धरती क्रांति और क्रांति वीरों की धरती है

मोदी ने कहा, मेरठ की ये धरती क्रांति और क्रांति वीरों की धरती है. इस धरती पर बाबा औघड़ धाम का आशीर्वाद है. इस धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे महान सपूत देश को दिये हैं. हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है. प्रधानमंत्री ने कहा, `मैं चौधरी साहब को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. नमन करता हूं. मेरठ से अपना अलग रिश्ता जोड़ते हुए मोदी ने कहा, `साथियों मेरठ की इस धरती के साथ मेरा कुछ अलग ही रिश्ता है. आपको याद होगा 2014 में और 2019 में मैंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत यहीं मेरठ से की थी. अब 2024 के चुनाव की पहली रैली मेरठ में ही हो रही है.

2024 का चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि ``कौन सांसद बने, कौन न बने, इसका चुनाव नहीं है. 2024 का चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है. 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनायेगा.उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको याद कराना चाहता हूं कि जब भारत दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था तब भारत में चारों तरफ गरीबी थी. जब भारत पांचवें नंबर पर पहुंचा तो 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकलने में सफल हुए और मैं आपको गारंटी देता हूं कि जब भारत दुनिया में नंबर तीन पर पहुंचेगा तो देश में गरीबी तो दूर होगी ही, साथ ही एक सामर्थ्यवान सशक्त मध्यीम वर्ग देश को नयी ऊर्जा देगा. उन्होंने नारा दिया- ‘आज पूरा देश कह रहा है - तीसरी बार.... और भीड़ से आवाज आयी- मोदी सरकार.

बोले पीएम मैं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ रहा हू

पीएम ने कहा कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रहा हूं, इसलिए कुछ लोग अपना आपा खो बैठे हैं. मैं कहता हूं कि मोदी की गारंटी कहती है कि भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ, ये चुनाव दो खेमों की लड़ाई है. एनडीए भ्रष्टाचार हटाने के लिए मैदान में है. दूसरा इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए मैदान में है. बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैं. सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिल रही है. इसलिए इन भ्रष्टाचारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. पीएम ने कहा कि मैं भ्रष्टाचारियों से कह रहा हूं कि मोदी पर चाहे कितने भी हमले करें. मोदी झुकने वाला नहीं है. भ्रष्टाचारी कितना ही बड़ा क्यों न हो, एक्शन जरूर होगा. जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही होगा.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं गरीबी से तपकर यहां पहुंचा है. इसलिए हर गरीब का दुख और पीड़ा, तकलीफ मैं भलीभांति समझता हूं. हमारी सरकार 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है. जिसे किसी ने नहीं पूछा, उसे मोदी ने पूजा है.

सीएम योगी ने कहा, मेरठ ने दंगों का दर्द झेला

पीएम मोदी के संबोधन से पूर्व सीएम योगी ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब विकास की गारंटी है, मेरठ ने दंगों का दर्द झेला है. लेकिन 2014 से देश की तस्वीर बदल गयी. उन्होने कहा कि ये चुनाव फैमिली फर्स्ट Vs नेशन फर्स्ट के बीच का है. हमें कर्फ्यू चाहिए या कांवड़ यात्रा, इसका चुनाव करना जरूरी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही