Search

 
 
 

गोड्डा की पहाड़िया जनजाति के लोगों से पीएम ने की बात, योजनाओं के लाभ की ली जानकारी

 
Lalmatia (Godda) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जनमन अभियान के तहत झारखंड के जनजातीय समुदाय के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधा संवाद किया. इस अवसर पर बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के बाबूपुर पंचायत के पंचायत भवन परिसर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिग की व्यवस्था भी थी. पंचायत भवन में बड़ी संख्या में पहाड़िया जनजाति के महिला-पुरुष पहुंचे थे और प्रधानमंत्री के संवाद को गौर से सुना. इस दौरान प्रधानमंत्री ने पहाड़िया जनजाति के लोगों के विकास पर बात की. केंद्र सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में किस प्रकार बदलाव हुआ इसकी जानकारी पीएम ने पहाड़िया आदिवासियों से खुद बातचीत कर ली. पंचायत भवन परिसर में सरकारी योजनाओं से संबंधित कई स्टॉल लगाए गए थे. मौके पर डीडीसी अस्मिता टोप्पो, महागामा एसडीओ राजीव कुमार, बोआरीजोर प्रमुख जसीनता हेंब्रम, बाबूपुर पंचायत के मुखिया अंजला सोरेन सहित काफी संख्या में पहाड़िया आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-youth-dies-after-being-hit-by-bus-in-jaridih-surrounds-police-station-for-compensation/">बोकारो

: जरीडीह में बस के धक्के से युवक की मौत, मुआवजा के लिए थाना का घेराव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही