राज्य में कितनों को मिला ऋण
पीएम स्वनिधि योजना 1 जुलाई 2020 को शुरू हुई थी. इसके तहत अबतक राज्य में 71,715 लोगों ने ऋण के लिए आवेदन किया. 42,684 आवेदन स्वीकृत किये गये, जबकि 27,757 आवेदन बैंकों द्वारा वापस भेज दिया गया. 10,373 आवेदन को अयोग्य करार कर दिया गया. स्वीकृत आवेदन में से 39,120 आवेदकों को अबतक ऋण मिल चुका है. इन आवेदन में 69% पुरुष और 31% महिला हैं. इनमें 51% ओबीसी, 29% जनरल, 8% अल्पसंख्यक, 8% एसी और 4% एसटी हैं.रांची में कितने को मिला ऋण
रांची में 2020 से अबतक 10876 लोगों ने ऋण के लिए आवेदन किया है. जिसमें 6,529 आवेदन स्वीकृत किये गये. 4,717 आवेदन को बैंकों द्वारा वापस भेज दिया गया. 1,923 आवेदन को अयोग्य करार दिया गया. स्वीकृत आवेदन में से 5,481 आवेदकों को ऋण प्राप्त हो चुका है. इनमें 2,674 आवेदक ऐसे हैं, जो दूसरी बार ऋण लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इनमें 66% पुरुष और 34% महिला हैं. 49% ओबीसी, 30% जनरल, 8% एसी-एसटी और 6% अल्पसंखयक हैं.कैसे करें आवेदन
आवेदन के लिए नजदीकी बैंक अथवा रांची नगर निगम कार्यालय के 5वें तल्ले पर आधार कार्ड, बैंक पासबुक, अपना फोटो, दुकानदारी करते हुए फोटो ले जाकर ऋण के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/jharkhand-jdu-in-charge-ashok-chaudhary-reached-ranchi-said-the-party-has-to-be-strengthened-in-the-state/">रांचीपहुंचे झारखंड जदयू प्रभारी अशोक चौधरी, कहा- पार्टी को राज्य में मजबूत करना है [wpse_comments_template]

Leave a Comment